• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

संसद का शीतकालीन सत्र: पीएम मोदी का ड्रामे वाले बयान पर विपक्ष का पलटवार

संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को रचनात्मक भूमिका निभाने की नसीहत देते हुए कहा कि सदन में “ड्रामा नहीं, डिलीवरी” होनी चाहिए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 December 2025
in भारत
0
पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राहुल गांधी और CJP ने उठाई ये मांग - Panchayati Times

पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले केंद्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पीएम मोदी ने विपक्ष को रचनात्मक भूमिका निभाने की नसीहत देते हुए कहा कि सदन में “ड्रामा नहीं, डिलीवरी” होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि वे चुनावी हार की निराशा से बाहर निकलकर नीतियों, योजनाओं और ठोस काम पर ध्यान दें, क्योंकि यह सत्र देश की प्रगति के लिहाज़ से बेहद अहम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद जनता की उम्मीदों को पूरा करने का स्थान है, इसे राजनीतिक भावनाएं निकालने का मंच न बनाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर लोकतंत्र की मजबूती को साबित किया है, लेकिन विपक्ष इन नतीजों को लेकर हताश नजर आ रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह सत्र केवल परंपरा नहीं, बल्कि विकास को गति देने वाला महत्वपूर्ण मौका है। उन्होंने सदन में सकारात्मक बहस, नीति आधारित चर्चा और युवाओं को अधिक अवसर देने की आवश्यकता बताई। प्रधानमंत्री के अनुसार, नई पीढ़ी की सोच और ऊर्जा से संसद और देश दोनों को लाभ मिलेगा।

प्रियंका गांधी का पलटवार,“मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं”

प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद में जनता के मुद्दों पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे ‘ड्रामा’ कहना गलत है। प्रियंका ने कहा कि बेरोज़गारी, प्रदूषण और महंगाई जैसे गंभीर विषयों पर बहस की जरूरत है, न कि चर्चा को रोका जाए।

उनका कहना था कि असल ‘ड्रामा’ तो तब होता है जब महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की इजाज़त नहीं दी जाती और विपक्ष की आवाज दबाई जाती है।

अखिलेश यादव का आरोप—“ड्रामा कौन कर रहा है, देश जानता है”

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि वास्तविक ‘ड्रामा’ बीजेपी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बीएलओ की मौत, मतदाताओं पर दबाव और पुलिस की मिलीभगत गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी ने चुनावी रणनीति के लिए एक बड़ी कंपनी को नियुक्त किया है और कई जगहों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शादी के सीजन में लगातार एसआईआर जारी होना भी चुनावी दबाव की रणनीति का हिस्सा है।

लोकसभा स्पीकर की अपील—“सदन को प्रोडक्टिव बनाएं”

शीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उम्मीद जताई कि सभी सांसद लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करेंगे और सत्र को सार्थक तथा उत्पादक बनाने में सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों के लिए शुरू किए स्किल कोर्स

शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सदन में रचनात्मक बहस होगी या फिर राजनीतिक टकराव हावी रहेगा।

Tags: अखिलेश यादवपीएम मोदीप्रियंका गांधीसंसद
Previous Post

सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का प्रभार लेते ही किया बड़ा ऐलान

Next Post

दूसरे वनडे से पहले BCCI की अचानक बैठक, बड़े बदलावों के संकेत

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण - Panchayati Times
भारत

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण

2 October 2026
Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times
पंचायत

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
Railway Ticket Checking Rule: 1 अक्टूबर से सफर में Original ID रखना जरूरी, जानें कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य - Panchayati Times
भारत

Railway Ticket Checking Rule: 1 अक्टूबर से सफर में Original ID रखना जरूरी, जानें कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य

29 September 2026
SIR विवाद पर BJP-Congress आमने-सामने, स्मृति ईरानी ने पूछा- डुप्लीकेट नाम क्यों चाहिए? - Panchayati Times
भारत

SIR विवाद पर BJP-Congress आमने-सामने, स्मृति ईरानी ने पूछा- डुप्लीकेट नाम क्यों चाहिए?

29 September 2026
FCRA रिश्वत मामला: गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप - Panchayati Times
जुर्म

FCRA रिश्वत मामला: गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

29 September 2026
TMC के नाम-चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, EC को तय समय में करना होगा फैसला - Panchayati Times
भारत

TMC के नाम-चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, EC को तय समय में करना होगा फैसला

28 September 2026
Next Post
BCCI Review Team India: लगातार हार के बाद एक्शन मोड में बोर्ड, इंग्लैंड दौरे के बाद होगा टीम इंडिया के प्रदर्शन का रिव्यू - Panchayati Times

दूसरे वनडे से पहले BCCI की अचानक बैठक, बड़े बदलावों के संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (587)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (324)
  • बिज़नेस (295)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,824)
  • मनोरंजन (317)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,149)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (202)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण - Panchayati Times

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण

2 October 2026
IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved