PM Modi Arunachal Pradesh Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर और त्रिपुरा के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी ने स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से सोमवार को मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटानगर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया।

पीएम दौरे की खास बातें..
ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,’अरुणाचल की ये भूमि उगते सूर्य की धरती के साथ ही देशभक्ति की ऊफान की धरती है जैसे तिरंगा का पहला रंग केसरिया है वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग केसरिया है। यहां का हर व्यक्ति शौर्य और शांति का प्रतीक है। तवांग मठ से लेकर नमसाई तक अरुणाचल शांति और संस्कृति का संगम है। मां भारती का गौरव है। मैं इस पुण्य भूमि को शारदा पूर्वक प्रणाम करता हूं।’
GST बचत उत्सव की बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज मेरा अरुणाचल आना तीन चीजों के लिए विशेष हो गया है- पहला आज नवरात्रि के दिन आज मुझे ऐसे सुंदर पर्वतों का दर्शन करने मिला। नवरात्र में आज के दिन हम मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं और शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की ही बेटी है। दूसरी- आज देश में #NextGenGST सुधार लागू हुए हैं। GST बचत उत्सव की शुरुआत हुई है। त्योहारों के इस मौसम में जनता जनार्दन को यह डबल बोनस मिला है और तीसरी वजह आज के दिन अरुणाचल में ये ढेर सारे परियोजना का उद्घाटन…’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपने जब 2014 में मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया तो मैंने कांग्रेसी सोच से देश को मुक्ति दिलाने की ठान ली। हमारी प्रेरणा किसी राज्य में वोटो और सीटों की संख्या नहीं बल्कि राष्ट्र को प्राथमिकता देने की भावना है।

मैं 70 से अधिक बार..
कांग्रेस सरकार के समय में 2-3 महीने में एक बार कोई मंत्री नॉर्थईस्ट आता था। हमारी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने 800 से अधिक बार नॉर्थईस्ट का दौरा किया है… जब हमारे मंत्री आते हैं, तो वे दूर-दराज के जिलों और गांवों में जाने का प्रयास करते हैं… एक प्रधानमंत्री के रूप में, मैं 70 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुका हूं… पूर्वोत्तर मुझे दिल से पसंद है, और इसलिए हमने दिल की दूरी मिटाई है और दिल्ली को आपके पास लेकर आए हैं।

आठों राज्यों को बताया अष्टलक्ष्मी के रूप
हम नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों को अष्टलक्ष्मी के रूप में पूजते हैं, इसलिए इस क्षेत्र को विकास में पीछे नहीं देख सकते। यहां विकास के लिए केंद्र सरकार अधिक से अधिक धन खर्च कर रही है…देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे। जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं। यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है।
आज से GST को हमने सिर्फ 2 स्लैब तक सीमित कर दिया है-5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। बहुत सारी चीजें अब टैक्स फ्री हो गई हैं, और बाकी चीजें भी अब सस्ती हो गई हैं। यह GST बचत उत्सव आपके लिए बहुत यादगार बनने वाला है।’









