• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

क्या चुनाव से पहले PM Modi बिहार में खेल गए ट्रंप कार्ड? एक दांव से विपक्ष के चारों खाने चित्त!

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। पक्ष-विपक्ष, बिहार के मतदाताओं को रिझाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते..

Kiran rautela by Kiran rautela
19 July 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
PM Modi in Bihar

PM Modi in Bihar

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चार नॉन-एसी अमृत भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया। जिसके बाद बिहार अब सबसे ज्यादा अत्याधुनिक ट्रेनों का प्रस्थान बिंदु बन गया है, जो विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही हैं। इस तरह, चुनावी वर्ष में बिहार देश का ऐसा राज्य बन गया है, जहां से सबसे अधिक अमृत भारत ट्रेनें शुरू होती हैं।

बता दें कि, शुक्रवार को हुए उद्घाटन से पहले, बिहार से दो अमृत भारत ट्रेनें चल रही थीं। एक दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच जो 2023 में शुरू हुई थी, और दूसरी मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सहरसा के लिए, जो 24 अप्रैल 2025 को शुरू की गई थी। अब इनकी संख्या बढ़ गई है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शुरू की गई चारों नई ट्रेनें पहले की तुलना में उन्नत सुविधाओं वाली हैं, जिनमें यात्रियों को अधिक आराम और बेहतर सुरक्षा तकनीक उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें- Breaking: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED की कार्रवाई, Google और Meta को भेजा नोटिस

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, पूरी सूची

  • राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली
  • बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल)
  • दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर)
  • मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर)

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘राजेंद्र नगर (पटना के पास) से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी को करीब साढ़े 17 घंटे में तय करेगी और स्लीपर श्रेणी में पूरे सफर का किराया 560 रुपये होगा। इसका नियमित संचालन 31 जुलाई से शुरू होगा। दूसरी ट्रेन, बापूधाम मोतिहारी (बिहार) से आनंद विहार (नई दिल्ली) के बीच चलेगी, जो 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और स्लीपर श्रेणी में इसका किराया 555 रुपये तय किया गया है। इसका नियमित संचालन अलग से घोषित किया जाएगा।’

उन्होंने आगे बताया, ‘तीसरी ट्रेन दरभंगा (बिहार) से गोमती नगर (उत्तर प्रदेश) के बीच चलेगी, जिसका स्लीपर श्रेणी का किराया 415 रुपये होगा और इसका नियमित संचालन 26 जुलाई से शुरू होगा।’

चौथी अमृत भारत ट्रेन भागलपुर (बिहार) से शुरू की गई है, लेकिन यह साप्ताहिक ट्रेन मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) से गोमती नगर के बीच 24 जुलाई से चलेगी। हालांकि रेलवे के अनुसार, इसका अधिकांश मार्ग बिहार से होकर गुजरता है, इसलिए इसका सबसे अधिक लाभ बिहार को ही मिलेगा।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि ये हाईटेक ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने के लिए डिज़ाइन की गई हैं और मध्यम वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक स्मार्ट, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी।

Tags: 4 new amrit bharat express train from biharamrit bharat express biharamrit bharat express trainamrit bharat express train detailsamrit bharat express train fareamrit bharat express train timingAmrit Bharat Express trainsamrit bharat train biharanand vihar amrit bharat expressbihar amrit bharat expressbihar amrit bharat trainBihar ElectionBihar Election 2025darbhanga to delhi amrit bharat express trainnew amrit bharat express train from biharnew delhi patna amrit bharat express trainpm modi in biharsaharsa anand vihar amrit bharat expressअमृत भारतअमृत भारत ट्रेननॉन-एसी अमृत भारत ट्रेनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Previous Post

Meta ने हटाए 1 करोड़ फर्जी Facebook अकाउंट्स, जानें कारण

Next Post

Lucknow: स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची के साथ ड्राइवर ने की दरिंदगी, शिकायत के बाद भी चुप रहा स्कूल प्रशासन

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times
भारत

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव

6 July 2026
अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार - Panchayati Times
भारत

अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार

6 July 2026
Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

बांकीपुर सीट पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD और कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा

6 July 2026
Next Post
Lucknow Crime

Lucknow: स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची के साथ ड्राइवर ने की दरिंदगी, शिकायत के बाद भी चुप रहा स्कूल प्रशासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (226)
  • खेल (554)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (298)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,735)
  • मनोरंजन (304)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (176)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved