• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पीएम मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ से इन बड़े फैसलों पर किया हस्ताक्षर

पीएम मोदी ने आज अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया। अब प्रधानमंत्री कार्यालय रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से स्थानांतरित होकर सेवा तीर्थ परिसर में कार्य करेगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 February 2026
in भारत
0
अटल पेंशन योजना: पेंशन डबल करने की तैयारी में मोदी सरकार - Panchayati Times

पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने आज अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया। अब प्रधानमंत्री कार्यालय रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से स्थानांतरित होकर सेवा तीर्थ परिसर में कार्य करेगा। इसी परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय भी संचालित होंगे।

नए कार्यालय में कार्यभार संभालते ही प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इन फैसलों को गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

1. पीएम राहत योजना को मंजूरी

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले “पीएम राहत योजना” शुरू करने की स्वीकृति दी। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का नकदरहित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उद्देश्य यह है कि आपात स्थिति में इलाज की कमी के कारण किसी की जान न जाए। यह निर्णय आम नागरिकों और विशेष रूप से युवाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

2. लखपति दीदी मिशन का लक्ष्य दोगुना

सरकार पहले ही 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर चुकी है। अब नया लक्ष्य तय किया गया है कि मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाए। इस पहल का मकसद ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इससे स्वयं सहायता समूहों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

3. कृषि अवसंरचना कोष बढ़ाकर 2 लाख करोड़

किसानों को सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए कृषि अवसंरचना कोष को 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस राशि से उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन तक पूरी कृषि श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा। किसानों को बेहतर गोदाम, शीत भंडारण और बाजार सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावना है।

4. स्टार्टअप प्रोत्साहन के लिए 10,000 करोड़ रुपये का नया कोष

नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए “स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0” के तहत 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस पहल का फोकस गहन प्रौद्योगिकी, शुरुआती चरण के विचार, उन्नत विनिर्माण और नई तकनीकों पर रहेगा। इससे युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए वित्तीय सहायता आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

सेवा तीर्थ: प्रशासनिक व्यवस्था का नया केंद्र

सेवा तीर्थ को आधुनिक सुविधाओं और एकीकृत प्रशासनिक ढांचे के साथ विकसित किया गया है। यहां प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय भी एक ही परिसर में कार्य करेंगे, जिससे नीतिगत समन्वय और निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पंचायती राज: बिहार समेत 5 राज्यों को 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त जारी

प्रधानमंत्री द्वारा सेवा तीर्थ में पहले दिन लिए गए फैसले सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास और नवाचार को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं। नए परिसर से कामकाज की शुरुआत के साथ केंद्र सरकार ने विकास और सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।

Tags: पीएम मोदीपीएम राहत योजनासेवा तीर्थ
Previous Post

पंचायती राज: बिहार समेत 5 राज्यों को 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त जारी

Next Post

दिल्ली नगर निगम बजट 2026-27 पारित, पार्षद का भत्ता इतना गुना बढ़ा 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम

6 July 2026
पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

3 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल

3 July 2026
सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल; बल ने बनाया बड़ा सुरक्षा रिकॉर्ड - Panchayati Times
भारत

सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल; बल ने बनाया बड़ा सुरक्षा रिकॉर्ड

3 July 2026
Next Post
दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी का कब्ज़ा - Panchayati Times

दिल्ली नगर निगम बजट 2026-27 पारित, पार्षद का भत्ता इतना गुना बढ़ा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,729)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम - Panchayati Times

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम

6 July 2026
डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत - Panchayati Times

डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत

6 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved