• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

बिहार पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 2634 रिक्त पदों पर होगा मतदान

बिहार पंचायत उपचुनाव: बिहार में एक बार फिर पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 2634 रिक्त पदों पर पंचायत उपचुनाव कराने की घोषणा की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 June 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कल - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार पंचायत उपचुनाव: बिहार में एक बार फिर पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 2634 रिक्त पदों पर पंचायत उपचुनाव कराने की घोषणा की है, जिससे गांव की सरकार के गठन की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो रही है। आयोग ने सोमवार को उपचुनाव की तिथियां जारी करते हुए बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू होगी, जबकि मतदान 9 जुलाई को संपन्न होगा।

सभी 38 जिलों में होंगे उपचुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की प्रक्रिया राज्य के सभी 38 जिलों में संपन्न कराई जाएगी। सबसे अधिक रिक्त पद ग्राम कचहरी के पंच के हैं, जिनकी संख्या 1569 है। इसके अलावा 839 वार्ड सदस्य, 83 सरपंच, 72 पंचायत समिति सदस्य, 33 मुखिया और 8 जिला परिषद सदस्य के पद खाली हैं।

सीतामढ़ी में सर्वाधिक 79 रिक्त पद

रिक्त पदों के आंकड़े पर नजर डालें तो सीतामढ़ी जिला सबसे आगे है, जहां 79 पद खाली हैं। इनमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, 23 वार्ड सदस्य और 52 पंच शामिल हैं। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।

बिहार पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 2634 रिक्त पदों पर होगा मतदान - Panchayati Times

पंच पद पर कम रुचि, उपचुनाव में भी रहती है चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि पंच पद के अधिकार सीमित होने के कारण लोग इस पर चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित नहीं होते। जिम्मेदारियां कम होने और प्रभावहीन भूमिका की वजह से यह पद हर बार उपेक्षित रह जाता है। यही कारण है कि नियमित चुनावों के बाद भी बड़ी संख्या में पंच के पद खाली रह जाते हैं और उपचुनाव में इन्हें भरना एक बड़ी चुनौती बन जाता है।

जिला परिषद और मुखिया पद भी खाली

जिला परिषद के आठ रिक्त पदों पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। जिन जिलों में ये पद खाली हैं, उनमें पटना, भोजपुर, सिवान, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा और बेगूसराय शामिल हैं। वहीं मुखिया के 33 पदों में सबसे अधिक रिक्तियां दरभंगा (6), भागलपुर (5) और खगड़िया (4) में हैं। शेष पद अन्य जिलों में एक से तीन की संख्या में खाली हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव फिर टला, सरकार ने नियुक्त किए प्रशासक

चुनावी तैयारियों में जुटा प्रशासन

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को उपचुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दे दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मतदान केंद्रों की तैयारी और कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पंचायत उपचुनाव के जरिए राज्य सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने की तैयारी में है।

Tags: दरभंगापंचायत चुनावबिहारबिहार पंचायत उपचुनावबिहार पंचायत चुनावसीतामढ़ी
Previous Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव फिर टला, सरकार ने नियुक्त किए प्रशासक

Next Post

गिरफ्तारी के बाद आज होगा सोनम और राज का आमना-सामना, एक ही थाने में लाए गए

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
Meghalaya honeymoon murder: The SIT team took Sonam and other accused to the crime scene to recreate the crime scene

गिरफ्तारी के बाद आज होगा सोनम और राज का आमना-सामना, एक ही थाने में लाए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved