• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, जानें कब होगा चुनाव

यूपी पंचायत चुनाव: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 May 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन - Panchayati Times

यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार

Share on FacebookShare on Twitter

यूपी पंचायत चुनाव: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आयोग ने आगामी पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए आवश्यक मतपेटिकाओं की आपूर्ति हेतु ई-निविदा आमंत्रित की है।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य के 67 जनपदों में चार महीने की अवधि में 1,27,863 मतपेटिकाओं की आपूर्ति की जानी है। ये मतपेटिकाएं CR Sheet Grade CR1 से निर्मित होंगी, जिन्हें आगामी चुनाव प्रक्रिया में उपयोग किया जाएगा।

ई-निविदा उन्हीं प्रतिष्ठित कंपनियों या फर्मों से आमंत्रित की गई है, जिनके पास केंद्र या राज्य सरकार के विभागों, संस्थाओं या सार्वजनिक उपक्रमों को पिछले पाँच वर्षों में कम से कम 15 करोड़ रुपये की आपूर्ति का अनुभव हो। इसके साथ ही, इच्छुक फर्म का वार्षिक टर्नओवर न्यूनतम 3 करोड़ रुपये होना आवश्यक है।

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, जानें कब होगा चुनाव - Panchayati Times

निविदा जमा करने की अंतिम तिथि

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि निविदा से संबंधित सभी दस्तावेज़ e-procurement पोर्टल (http://etender.up.nic.in) और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर उपलब्ध हैं। इच्छुक फर्में 06 जून, 2025, शाम 5:00 बजे तक निविदा अपलोड कर सकती हैं।

निविदा प्रपत्र का शुल्क ₹35,400 निर्धारित किया गया है, वहीं प्रतिभूति राशि (Earnest Money Deposit) ₹30 लाख होगी, जिसे निविदा के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।

तकनीकी प्रस्तावों का परीक्षण

प्राप्त निविदाओं के तकनीकी प्रस्तावों को 09 जून, 2025 को दोपहर 3:00 बजे राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय में खोला जाएगा। इस प्रक्रिया में संबंधित निविदादाता या उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं।

पंचायत चुनाव की संभावित तिथियां

चूंकि मतपेटिकाओं की आपूर्ति का कार्य चुनाव से पहले पूरा किया जाना है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी-फरवरी 2026 के बीच राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों के खर्च सीमा में बढ़ोतरी हुई 

राज्य निर्वाचन आयोग की इस पहल को चुनावी तैयारियों का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है, जो यह संकेत देता है कि आने वाले महीनों में पंचायत चुनाव की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियां और भी तेज़ हो सकती हैं।

Tags: यूपी पंचायत चुनाव
Previous Post

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, आयुष म्हात्रे को सौंपी गई कप्तानी

Next Post

बीकानेर से पाक पर गरजे PM Modi, बोले- ‘हमने सिंदूर से बारूद बना दिया’

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
PM Modi mounts attack on Pakistan at Bikaner rally

बीकानेर से पाक पर गरजे PM Modi, बोले- 'हमने सिंदूर से बारूद बना दिया'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved