• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर से पाक पर गरजे PM Modi, बोले- ‘हमने सिंदूर से बारूद बना दिया’

PM Modi Bikaner rally: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान ने यह दिखा दिया है कि देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। 22 अप्रैल की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'आतंकियों ने निर्दोष लोगों पर हमला किया, उनके धर्म...

Kiran rautela by Kiran rautela
22 May 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
PM Modi mounts attack on Pakistan at Bikaner rally

PM Modi mounts attack on Pakistan at Bikaner rally

Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Bikaner rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बीकानेर में आयोजित एक विशाल जनसभा में पाकिस्तान पर तीखा हमला किया। पीएम ने 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और भारतीय सशस्त्र बलों की त्वरित और सशक्त कार्रवाई की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान ने यह दिखा दिया है कि देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। 22 अप्रैल की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘आतंकियों ने निर्दोष लोगों पर हमला किया, उनके धर्म के बारे में पूछा और महिलाओं की मांग से सिंदूर मिटा दिया। उस दिन पहलगाम में चली गोलियों ने 140 करोड़ भारतीयों के दिलों को चोट पहुंचाई।’

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद ‘ऑपरेशन त्राशी’, क्या है और किश्तवाड़ में क्यों किया लॉन्च?

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने सिंदूर मिटाने की साजिश रची थी, उन्हें हमने मिट्टी में मिला दिया। जिन्होंने भारत का खून बहाया, उन्हें हर बूंद का हिसाब चुकाना पड़ा। जिन्होंने सोचा था कि भारत चुप रहेगा, वे अब अपने घरों में छिपे बैठे हैं। और जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, वे अब अपने ही मलबे के नीचे दफन हैं।’

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि, ‘देश ने बदला लेने का संकल्प लिया था। हमारी सेनाओं की वीरता ने पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया। हमले के सिर्फ 22 मिनट के भीतर आतंकियों के कैंप तबाह कर दिए गए। भारत की इस कार्रवाई ने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है।’

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने सेना को खुली छूट दी थी, और कहा, ‘तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटनों पर आना पड़ा।’

बीकानेर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने नाल एयरफोर्स स्टेशन का भी दौरा किया, जहां उन्होंने सशस्त्र बलों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने इसी नाल एयरबेस को निशाना बनाया था, लेकिन भारत ने सभी हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही उन्होंने चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया,

  • सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी)
  • फुलेरा-डीडवाना (109 किमी)
  • उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी)
  • फलोदी-जैसलमेर (157 किमी)
  • सामदड़ी-बाड़मेर (129 किमी)

इन रेल लाइनों के विद्युतीकरण सहित राजस्थान के लिए 26,000 करोड़ की जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया गया।

Tags: bhajanlal cm bikanerbhajanlal sharma bikanerbhajanlal sharma bikaner visitbikanerbikaner air basebikaner latest newsbikaner newsbikaner preparations pm visitbikaner rally 2025bjp rajasthan rallycm bhajanlal bikaner dauramodi bikaner 2025modi in bikanermodi in bikaner todaymodi public meeting bikanernarendra modi bikaner rallypm modi at bikanerpm modi bikanerpm modi bikaner visitpm modi in bikanerpm modi rally bikanerप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबीकानेर में पीएम मोदी
Previous Post

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, जानें कब होगा चुनाव

Next Post

सलमान खान की सुरक्षा में फिर चूक! गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुसे 2 लोग..दोनों गिरफ्तार

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
Next Post
सलमान खान की सुरक्षा में फिर चूक! गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुसे 2 लोग..दोनों गिरफ्तार

सलमान खान की सुरक्षा में फिर चूक! गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुसे 2 लोग..दोनों गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (324)
  • बिज़नेस (297)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,829)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (203)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

त्योहारों से पहले लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, VDA में बढ़ोतरी - Panchayati Times

त्योहारों से पहले लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, VDA में बढ़ोतरी

5 October 2026
Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार - Panchayati Times

Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार

5 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved