• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में पेपर लीक का किया जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र में दोनों सदनों को सम्बोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकार के कार्यों, किसानों, अर्थव्यवस्था और पेपर लीक का मुद्दा शामिल किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
27 June 2024
in भारत
0
राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में पेपर लीक का किया जिक्र - Panchayati Times

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में पेपर लीक का किया जिक्र

Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र में दोनों सदनों को सम्बोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकार के कार्यों, किसानों, अर्थव्यवस्था और पेपर लीक का मुद्दा शामिल किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। मैं देशवासियों की तरफ से चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करती हूं। ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था, जिसमें करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है।

सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 साल में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्ष के बावजूद, भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है। यह पिछले 10 वर्षों में किए गए सुधारों और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों के कारण संभव हुआ है। आज, भारत वैश्विक विकास में 15% का योगदान देता है।

यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्षों की साक्षी बनेगी

18वीं लोकसभा कई मायनों में एक ऐतिहासिक लोक सभा है। ये लोक सभा अमृतकाल के शुरुआती वर्षों में गठित हुई है। ये लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्षों की साक्षी बनेगी। हमारी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तम्भ-मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विसेज और एग्रीकल्चर को बराबर महत्व दे रही है। PLI स्कीम्स और इज ऑफ डूइंग बिजनेस से बड़े पैमाने पर निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं।

For the development of the northeast, my government has increased the (budget) allocation by over 4 times in the last 10 years. Government is working to make this region Strategic Gateway under Act East Policy. All kinds of connectivity are being extended to the northeast.. pic.twitter.com/3zmADb3fo7

— SansadTV (@sansad_tv) June 27, 2024

सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3.20 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट गया

राष्ट्रपति ने करोड़ों देशवासियों की तरफ से भारत निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 4 दशकों से कश्मीर में शटडाउन और हड़ताल के बीच कम मतदान हुआ।

हमारे बैंकों की मजबूती उन्हें ऋण आधार का विस्तार करने और राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए सक्षम बनाती है। पिछले 10 वर्षों में मेरी सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हर पहलू पर बहुत जोर दिया गया है। गांव में कृषि आधारित उद्योगों, डेयरी आधारित उद्योगों का विस्तार किया जा रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज का भारत दुनिया की चुनौती बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है। विश्वबंधु के तौर पर भारत ने अनेक वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए पहल की है। माननीय सदस्यगण आने वाला समय हरित युग का है। मेरी सरकार इसके लिए भी हर जरूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब्स भी बढ़े।

महिलाओं की आर्थिक क्षमता बढ़ी

देश की नारीशक्ति लंबे समय तक लोक सभा और विधान सभा में अधिक भागीदारी की मांग कर रही थी, आज उनके पास नारी बंधन अधिनियम की ताकत है। सरकारी योजनाओं की वजह से महिलाओं की आर्थिक क्षमता बढ़ी है। विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है, जब देश के गरीब,युवा,नारी शक्ति और किसान सशक्त होंगे। इसलिए सरकार की योजनाओं में इन चार स्तम्भ को जगह दी जा रही है।

पिछले 10 वर्षों में राष्ट्र की उपलब्धियां और विकास का आधार गरीब का सशक्तिकरण रहा है। मेरी सरकार ने पहली बार गरीब को ये अहसास करवाया कि सरकार उनकी सेवा में हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण में पेपर लीक का जिक्र भी किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,’पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं. इस मामले पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देश व्यापी ठोस उपाय करने की जरूरत है।’

Tags: राष्ट्रपति का अभिभाषण
Previous Post

Kalki 2898 AD Release: छा गई फिल्म कल्कि 2898 एडी! पहले ही दिन लोगों ने दिए गजब के रिएक्शन

Next Post

Delhi Rain Alert: बारिश ने दिलाई चुभती गर्मी से राहत, लेकिन अब इस आफत की हुई आहट!

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत - Panchayati Times
भारत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत

17 October 2026
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में - Panchayati Times
भारत

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में

17 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
Next Post
waterlogging after incessant heavy rainfall.

Delhi Rain Alert: बारिश ने दिलाई चुभती गर्मी से राहत, लेकिन अब इस आफत की हुई आहट!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved