• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

QUAD Meeting in Delhi: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी चिंता, सप्लाई चेन और समुद्री सुरक्षा पर चार देशों की बड़ी चर्चा

दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD ) देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक में इस बार होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 May 2026
in दुनिया
0
QUAD Meeting in Delhi: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी चिंता, सप्लाई चेन और समुद्री सुरक्षा पर चार देशों की बड़ी चर्चा - Panchayati Times

QUAD Meeting in Delhi

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD ) देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक में इस बार होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने वैश्विक समुद्री व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के बाद यह साफ संकेत मिला कि क्वाड देश होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के पक्ष में हैं।

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों पर खतरे के बीच होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इसी को लेकर क्वाड देशों ने समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन पर जोर दिया।

एस जयशंकर बोले- आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस

बैठक के बाद आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है और इसका असर कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है।

जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत की नीति आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षित समुद्री व्यापार आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर रहा फोकस

क्वाड देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि बैठक में दुनिया के मौजूदा हालात और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। चारों देशों ने समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

बयान में कहा गया कि क्वाड देशों के बीच समुद्री निगरानी, क्षेत्रीय जागरूकता, पनडुब्बी केबल नेटवर्क, ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसे और विस्तार दिया जाएगा।

सुरक्षित समुद्री व्यापार पर जोर

बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को बिना किसी रुकावट के खुला रखने पर भी चर्चा हुई। क्वाड देशों ने कहा कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए समुद्री मार्गों का सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है।

विदेश मंत्रियों ने कहा कि आर्थिक मजबूती के लिए सप्लाई चेन को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना जरूरी है। इसके साथ ही विश्वसनीय इंजीनियरिंग, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा एवं खाद आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने पर भी चारों देशों में सहमति बनी।

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू ने देश की महान हस्तियों को किया सम्मानित 

ईरान को गया बड़ा संदेश

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्वाड देशों की यह चर्चा ईरान के लिए एक स्पष्ट रणनीतिक संदेश मानी जा रही है। दुनिया के बड़े ऊर्जा व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है, ऐसे में इसकी सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Tags: QUADअमेरिकाऑस्ट्रेलियाक्वाड देशजापानभारत
Previous Post

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू ने देश की महान हस्तियों को किया सम्मानित 

Next Post

Himachal Panchayat Election 2026: पहले चरण के लिए मतदान जारी, 1293 पंचायतों में वोटिंग

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य

12 September 2026
इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई - Panchayati Times
दुनिया

इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

4 September 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times
दुनिया

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
Next Post
Himachal Panchayat Election 2026: पहले चरण के लिए मतदान जारी - Panchayati Times

Himachal Panchayat Election 2026: पहले चरण के लिए मतदान जारी, 1293 पंचायतों में वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved