• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

संभल दंगा रिपोर्ट: हिंदू जनसंख्या में आया बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नवंबर 2024 में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट 28 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 August 2025
in राज्यों से
0
संभल दंगा रिपोर्ट: हिंदू जनसंख्या में आया बड़ा बदलाव - Panchayati Times

संभल दंगा रिपोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नवंबर 2024 में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट 28 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी। करीब 450 पन्नों की इस रिपोर्ट में न केवल दंगे की परिस्थितियों और उसके पीछे के कारणों का उल्लेख किया गया है, बल्कि संभल की सामाजिक संरचना, धार्मिक स्थलों और क्षेत्र में पनप रहे आतंकी नेटवर्क पर भी चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।

जनसंख्या में बड़ा बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, आजादी के समय यानी 1947 में संभल नगर पालिका क्षेत्र में हिंदुओं की आबादी लगभग 45% थी, जबकि मुस्लिम समुदाय की संख्या 55% थी। लेकिन वर्तमान समय में यह अनुपात बदलकर 85% मुस्लिम और केवल 15-20% हिंदू हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बदलाव प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि से कहीं अधिक दंगों, राजनीतिक तुष्टिकरण और पलायन जैसे कारणों से हुआ है।

हरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद

रिपोर्ट में हरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद को लेकर भी उल्लेखनीय तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, हरिहर मंदिर के ऐतिहासिक अस्तित्व के प्रमाण मिले हैं, जो यह संकेत देते हैं कि इस स्थल का धार्मिक महत्व पुराना है। हालांकि इस विवाद को लेकर रिपोर्ट में संतुलित रुख अपनाते हुए इसे ऐतिहासिक जांच और पुरातात्विक अध्ययन का विषय बताया गया है।

संभल दंगा रिपोर्ट: हिंदू जनसंख्या में आया बड़ा बदलाव - Panchayati Times
संभल दंगा रिपोर्ट

संभल में 15 बार हुए दंगे

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 1947 से लेकर 2019 तक संभल में कुल 15 बड़े सांप्रदायिक दंगे हुए, जिनमें 1953, 1976, 1990, 1992, 2019 जैसे साल उल्लेखनीय हैं। आयोग ने दंगों के दौरान हुई हिंसा, संपत्ति नुकसान और प्रशासन की भूमिका का भी आंकलन किया है।

आतंकी संगठनों की मौजूदगी पर गंभीर चिंता

शायद रिपोर्ट का सबसे गंभीर पहलू यह है कि उसमें संभल को आतंकी संगठनों की सक्रियता वाला क्षेत्र बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अलकायदा और हरकत-उल-मुजाहिदीन जैसे संगठनों के प्रभाव और नेटवर्क को लेकर रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है। आयोग ने सख्त निगरानी और गहन जांच की सिफारिश की है ताकि देश की सुरक्षा को कोई खतरा न हो।

कौन-कौन था कमेटी में?

संभल हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग में इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा, सेवानिवृत्त IAS अमित मोहन, और रिटायर्ड IPS अरविंद कुमार जैन शामिल थे। यह कमेटी हिंसा के बाद दिसंबर 2024 में बनाई गई थी, जिसने नौ महीनों तक इलाके में जाकर, पीड़ितों, प्रशासन और स्थानीय संगठनों से बातचीत के बाद यह रिपोर्ट तैयार की।

यह भी पढ़ें: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा रद्द, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 

राजनीतिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा

रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद यह तय है कि राज्य की राजनीति में हलचल तेज होगी। अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस रिपोर्ट के आधार पर क्या कार्रवाई करते हैं और क्या इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा या नहीं।

Tags: संभलसंभल दंगा रिपोर्टहिंदू जनसंख्या
Previous Post

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा रद्द, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 

Next Post

देश के किसानों के लिए सरकार की वो 5 योजनाएं, जिससे किसान हो रहे मालामाल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

हिमाचल में पंचायत घरों को लेकर सरकार का नया नियम, निर्माण के लिए 10 बिस्वा जमीन जरूरी; जानें बजट और सुविधाएं - Panchayati Times
पंचायत

हिमाचल में पंचायत घरों को लेकर सरकार का नया नियम, निर्माण के लिए 10 बिस्वा जमीन जरूरी; जानें बजट और सुविधाएं

2 September 2026
तमिलनाडु CM विजय ने किसानों और शिक्षकों को दी बड़ी राहत - Panchayati Times
कृषि समाचार

तमिलनाडु CM विजय ने किसानों और शिक्षकों को दी बड़ी राहत

2 September 2026
UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका - Panchayati Times
राज्यों से

UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका

27 August 2026
सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times
राज्यों से

सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान

26 August 2026
MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल - Panchayati Times
पंचायत

MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल

25 August 2026
Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
पंचायत

Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला

25 August 2026
Next Post
top-5-schemes-of-the-government-for-the-farmers-of-the-country

देश के किसानों के लिए सरकार की वो 5 योजनाएं, जिससे किसान हो रहे मालामाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (581)
  • जुर्म (341)
  • दुनिया (351)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (311)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,798)
  • मनोरंजन (315)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,132)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

हिमाचल में पंचायत घरों को लेकर सरकार का नया नियम, निर्माण के लिए 10 बिस्वा जमीन जरूरी; जानें बजट और सुविधाएं - Panchayati Times

हिमाचल में पंचायत घरों को लेकर सरकार का नया नियम, निर्माण के लिए 10 बिस्वा जमीन जरूरी; जानें बजट और सुविधाएं

2 September 2026
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान - Panchayati Times

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान

2 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved