SpiceJet flight: हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि, फ्लाइट SG 2696, जो सुबह 6:10 बजे रवाना होने वाली थी, उसने सुबह 6:19 बजे उड़ान भरी और फ्लाइट ट्रैकिंग के अनुसार तिरुपति में सुबह 7:40 बजे लैंड करने की उम्मीद थी। लेकिन उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान वापस लौट आया और राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
स्पाइसजेट ने एक बयान में बताया कि हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट का संचालन कर रहे Q400 विमान में उड़ान भरने के बाद AFT बैगेज डोर लाइट की बार-बार चेतावनी (इंटरमिटेंट इल्युमिनेशन) दिखाई दी, जबकि केबिन का प्रेशर सामान्य बना रहा।
यह भी पढ़ें- ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर विमान दिल्ली पहुंचा, ईरान और इज़राइल के बीच तनाव
बयान में कहा गया, ‘एहतियातन, पायलटों ने हैदराबाद लौटने का फैसला किया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और यात्रियों को सामान्य रूप से विमान से उतारा गया।’
एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी। तिरुपति की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।









