• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

सुप्रीम कोर्ट: देश में सबसे ज़्यादा IAS-IPS बिहार से बनते हैं

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य के युवाओं की जागरूकता की सराहना की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 August 2025
in शिक्षा / जॉब
0
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य के युवाओं और नागरिकों की जागरूकता की सराहना की है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार को पिछड़े राज्य की नजर से देखना सही नहीं है, क्योंकि देश में सबसे ज्यादा IAS-IPS यहीं से निकलते हैं।

11 दस्तावेजों की अनिवार्यता पर सवाल

याचिकाकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को “एंटी वोटर” बताते हुए दलील दी कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 11 दस्तावेजों की अनिवार्यता ग्रामीण और गरीब इलाकों के लोगों के लिए अव्यवहारिक है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष यह तर्क रखा कि पहले सात दस्तावेज पर्याप्त माने जाते थे, अब 11 की जरूरत क्यों पड़ रही है?

कोर्ट का जवाब: यह बाधा नहीं, विकल्प है

इस पर जस्टिस जॉयमाल्या ने कहा कि दस्तावेजों की संख्या बढ़ाना लोगों को बाहर करने का तरीका नहीं, बल्कि उनके पास विकल्प देने की पहल है। उन्होंने कहा, “आप देखिए कि कितने सारे दस्तावेजों को मान्यता दी गई है, ये नागरिकता साबित करने के लिए मददगार हैं, बाधा नहीं।”

बिहार की काबिलियत पर सुप्रीम कोर्ट का भरोसा

सुप्रीम कोर्ट: सबसे ज़्यादा IAS-IPS बिहार से बनते हैं - Panchayati Times
सुप्रीम कोर्ट

जब याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि बिहार जैसे राज्य में लोगों के पास इतने दस्तावेज होना मुश्किल है, खासकर बाढ़ प्रभावित और ग्रामीण इलाकों में, तो जस्टिस सूर्यकांत ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप बिहार को इस नजरिए से नहीं देख सकते। देश में सबसे ज्यादा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारी बिहार से बनते हैं। यह तब ही संभव है जब वहां का युवा जागरूक हो।”

सिंघवी की प्रतिक्रिया: “यह सिर्फ एक वर्ग की तस्वीर”

इस पर जवाब देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने माना कि बिहार से कई वैज्ञानिक और अधिकारी निकले हैं, लेकिन यह सफलता कुछ सीमित वर्गों तक सिमटी है। उन्होंने कहा कि जमीनी सच्चाई यह है कि बिहार में ऐसे कई इलाके हैं जहां लोगों के पास ज़रूरी कागजात नहीं हैं, और इस प्रक्रिया से वे मतदाता सूची से वंचित हो सकते हैं।

क्या है दस्तावेजों की सूची?

SIR प्रक्रिया में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पैन कार्ड जैसे 11 दस्तावेजों को नागरिकता प्रमाण के रूप में मान्यता दी गई है। हालांकि, आधार कार्ड को इसमें आवश्यक दस्तावेज नहीं माना गया है — जिस पर भी कोर्ट ने संतुलित नजरिया अपनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि SIR में दस्तावेजों की बढ़ी संख्या नागरिकों की भागीदारी को रोकने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें अधिक विकल्प देने के लिए है। साथ ही बिहार के युवाओं और उनकी प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए यह भी संदेश दिया कि राज्य को पुरानी धारणाओं के आधार पर आंकना अब ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, सरेंडर का आदेश

यह फैसला देशभर में चुनावी प्रक्रियाओं और नागरिकता को लेकर हो रहे विमर्श के बीच एक अहम संकेत है — अधिकारों के साथ ज़िम्मेदारी और प्रमाण की प्रक्रिया भी उतनी ही ज़रूरी है।

Tags: IASIPSSIRबिहारसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

‘प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे क्या लगते हैं’..नाम वाली टी-शर्ट पर भड़कीं मिंता देवी कौन?

Next Post

HDFC बैंक ने बढ़ाई मिनिमम बैलेंस की सीमा, हर महीने रखने होंगे इतने रुपये

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
बिहार के 18 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

बिहार के 18 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

1 July 2026
UPTET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानिए परीक्षा पैटर्न, शिफ्ट टाइमिंग और पासिंग मार्क्स - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

UPTET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानिए परीक्षा पैटर्न, शिफ्ट टाइमिंग और पासिंग मार्क्स

30 June 2026
CBSE Three Language Policy 2026: 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत, जानें नई भाषा नीति किस कक्षा में कैसे होगी लागू - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

CBSE Three Language Policy 2026: 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत, जानें नई भाषा नीति किस कक्षा में कैसे होगी लागू

29 June 2026
CUET UG Result 2026 जारी: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

CUET UG Result 2026 जारी: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

23 June 2026
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र 

20 June 2026
Next Post
1 जुलाई से बदल गए कई बड़े नियम, पासपोर्ट फीस से लेकर ITR और बैंकिंग तक सीधा असर - Panchayati Times

HDFC बैंक ने बढ़ाई मिनिमम बैलेंस की सीमा, हर महीने रखने होंगे इतने रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (344)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,728)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved