• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home मनोरंजन

सुष्मिता सेन ने इस कारण, होश में रहकर करवाई थी हार्ट सर्जरी

वेब सीरीज़ आर्या की शूटिंग के दौरान सुष्मिता सेन को अचानक दिल का दौरा पड़ा था। उनकी एक आर्टरी में 95% तक ब्लॉकेज था, जिसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
17 November 2025
in मनोरंजन
0
सुष्मिता सेन ने इस कारण, होश में रहकर करवाई थी हार्ट सर्जरी - Panchayati Times

सुष्मिता सेन

Share on FacebookShare on Twitter

फरवरी 2023 में वेब सीरीज़ आर्या के तीसरे सीज़न की शूटिंग के दौरान सुष्मिता सेन को अचानक दिल का दौरा पड़ा था। उनकी एक आर्टरी में 95% तक ब्लॉकेज था, जिसके बाद उन्हें तुरंत एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि पूरी सर्जरी के दौरान एक्ट्रेस पूरी तरह होश में थीं। अब महीनों बाद उन्होंने बताया है कि आखिर उन्होंने एनेस्थीसिया लेने से इनकार क्यों किया।

“ज़िंदगी के दूसरे छोर तक पहुंच गई थी” — सुष्मिता सेन

दिव्या जैन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सुष्मिता ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने का अनुभव उन्हें भीतर तक बदल गया। उन्होंने कहा कि जब इंसान होश में होते हुए हार्ट अटैक झेलता है, तो उसे जीवन और मृत्यु के बीच की दूरी का एहसास साफ-साफ हो जाता है।

एक्ट्रेस ने कहा, “जब आप उस मोड़ तक पहुंच जाते हैं जहां ज़िंदगी खत्म भी हो सकती है, तभी समझ आता है कि अब कितना कुछ पीछे छूट गया है और कितना कुछ अभी करना बाकी है। मेरी प्रोफेशनल लाइफ, ब्रांड के तौर पर मेरी पहचान, दो बेटियों की सिंगल मदर होने की ज़िम्मेदारी… इन सबके बीच ज़िंदगी पहले ही काफी बदल चुकी थी। ऐसे में मैंने तय किया कि जो भी करना है, आगे ही बढ़ना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे उस वक्त नहीं बच पातीं, तो कोई कहानी नहीं बचती—और अगर बच गई हैं, तो उस दर्द पर अटककर रहने का कोई मतलब नहीं।

सुष्मिता सेन ने इस कारण, होश में रहकर करवाई थी हार्ट सर्जरी - Panchayati Times
सुष्मिता सेन

पूरी सर्जरी में होश में रहने का फैसला

सुष्मिता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान बेहोश न रहने का फैसला उनका खुद का था। उनके शब्दों में, “मैं कंट्रोल पसंद करने वाली इंसान हूं। मुझे बेहोशी का आइडिया ही पसंद नहीं। मैंने डॉक्टरों से कहा कि मैं पूरे समय जागी रहना चाहती हूं। मेरा विश्वास था कि होश में रहकर मैं खुद को बेहतर तरीके से संभाल पाऊंगी। शायद यही कारण था कि मैं हार्ट अटैक से निकल पाई।”

एक्ट्रेस का कहना है कि वे सर्जरी के दौरान डॉक्टरों से लगातार बात करती रहीं और तेजी से प्रक्रिया खत्म करने का आग्रह करती रहीं क्योंकि उनका मन सेट पर वापस जाने को बेचैन था।

500 लोगों की टीम की ज़िम्मेदारी ने दिया हौसला

सुष्मिता ने बताया कि उनके मन में अपनी टीम के लिए भी गहरी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा, “किसी शो की लीड होने का मतलब सिर्फ कैमरे के सामने खड़ा होना नहीं है। यह 500 लोगों के काम, उनकी रोज़ की कमाई और पूरे प्रोजेक्ट की रफ्तार से जुड़ा होता है। उनकी डे-वेेजेस मेरे हादसे के कारण रुक गई थीं। वे बहुत सपोर्टिव थे, लेकिन मुझे पता था कि मुझे जल्द से जल्द वापस जाना ही होगा।”

हार्ट सर्जरी के सिर्फ 15 दिन बाद सुष्मिता सेट पर लौट आईं और आर्या 3 की शूटिंग फिर से शुरू कर दी। टीम शुरू में थोड़ी सख्ती दिखा रही थी, लेकिन जब डॉक्टरों ने ग्रीन सिग्नल दिया, तो उन्होंने पूरी ऊर्जा के साथ काम शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, 42 भारतीयों की मौत

“मैंने जो करना था, कर लिया — अब आगे बढ़ना था”

सुष्मिता सेन की कहानी सिर्फ उनके साहस की नहीं, बल्कि उनके प्रोफेशनलिज़्म, जीवन के प्रति दृष्टिकोण और ज़िम्मेदारी निभाने के जज़्बे की भी मिसाल है। दिल का दौरा झेलने के बावजूद उन्होंने खुद को फिर से खड़ा किया—पूरी जागरूकता के साथ, पूरे हौसले के साथ।

Tags: सुष्मिता सेनहार्ट सर्जरी
Previous Post

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, 42 भारतीयों की मौत

Next Post

बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को मिली फांसी की सजा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Drishyam 3 Worldwide Collection: अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में मचाया धमाल, 95 करोड़ के पार पहुंची कमाई - Panchayati Times
मनोरंजन

Drishyam 3 Worldwide Collection: अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में मचाया धमाल

3 October 2026
रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर आयकर विभाग की तलाशी - Panchayati Times
मनोरंजन

रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर आयकर विभाग की तलाशी 

28 September 2026
दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; पिता का बयान भी रिकॉर्ड - Panchayati Times
जुर्म

दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; पिता का बयान भी रिकॉर्ड

14 September 2026
दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; पिता का बयान भी रिकॉर्ड - Panchayati Times
मनोरंजन

Disha Salian Case: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दिशा सालियान की मौत की जांच CBI को सौंपी

2 September 2026
Mirzapur The Movie Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया भौकाल - Panchayati Times
मनोरंजन

Mirzapur The Movie Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया भौकाल

1 September 2026
विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन - Panchayati Times
भारत

विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

26 August 2026
Next Post
बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को मिली फांसी की सजा - Panchayati Times

बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को मिली फांसी की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved