• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

नंदिनी दूध की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

कर्नाटक राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने गुरुवार, 27 मार्च 2025 को कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) द्वारा सप्लाई किए जाने वाले नंदिनी दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का ऐलान किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
27 March 2025
in भारत
0
नंदिनी दूध की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा - Panchayati Times

नंदिनी दूध की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने गुरुवार, 27 मार्च 2025 को कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) द्वारा सप्लाई किए जाने वाले नंदिनी दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का ऐलान किया। यह कदम KMF और विभिन्न किसान संगठनों की मांगों पर विचार करने के बाद लिया गया है। सरकार का यह फैसला उगादी त्यौहार से ठीक पहले आया है, जिसे 30 मार्च को राज्यभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

दूध की कीमत बढ़ने से अन्य उत्पादों की कीमतों में भी होगी वृद्धि

दूध की कीमत में इस वृद्धि का असर न केवल दूध पर पड़ेगा, बल्कि इससे जुड़े अन्य उत्पादों की कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। जैसे ही दूध की कीमत बढ़ेगी, होटल और मिठाई दुकानों पर चाय, कॉफी, और दूध से बने अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। कर्नाटक में हाल ही में मेट्रो और आरटीसी बसों का किराया बढ़ाया गया था, जिसके कारण राज्य सरकार की आलोचना की गई थी। इसके अलावा, बिजली की दरें भी बढ़ाई जा चुकी हैं।

नंदिनी दूध की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा - Panchayati Times
नंदिनी दूध की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

क्यों बढ़ाई गई दूध की कीमत?

कर्नाटक सरकार ने 5 मार्च को राज्य में नंदिनी दूध की कीमत बढ़ाने का संकेत दिया था। विधान परिषद में पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश ने बताया था कि सरकार दूध की कीमतों में वृद्धि जरूर करेगी, लेकिन इस बढ़ोतरी का फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से चर्चा के बाद लिया जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया था कि सरकार पर दूध उत्पादकों का 656.07 करोड़ रुपये का सब्सिडी बकाया है, जिसे जल्द ही चुकता किया जाएगा। इस सब्सिडी राशि के भुगतान के बाद, किसानों की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

कर्नाटक राज्य में किसान दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इसे 4 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है।

राज्यभर में जारी है विरोध प्रदर्शन

दूध की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ राज्यभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कर्नाटक राज्य रैयत संघ और ग्रीन ब्रिगेड जैसी किसान संगठनों ने दूध की खरीद मूल्य को बढ़ाकर कम से कम 50 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की है। इसके साथ ही, MSP (Minimum Support Price) लागू होने तक 10 रुपये प्रति लीटर का अंतरिम समर्थन मूल्य देने की भी मांग की जा रही है। इन संगठनों ने सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार शुरू करने जा रही ओला-उबर जैसी टैक्सी सेवा

कर्नाटक सरकार द्वारा नंदिनी दूध की कीमत बढ़ाने का निर्णय राज्यभर के दूध उत्पादकों के लिए राहत का कारण हो सकता है, लेकिन इससे आम जनता पर असर पड़ेगा। होटलों और मिठाई दुकानों में दूध से बने उत्पादों की कीमतें बढ़ने से लोगों को वित्तीय बोझ का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सरकार ने दूध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है, जिससे आने वाले समय में दूध उत्पादकों की स्थिति में सुधार हो सकता है।

Tags: नंदिनी दूध
Previous Post

केंद्र सरकार शुरू करने जा रही ओला-उबर जैसी टैक्सी सेवा

Next Post

इस बार 9 नहीं 8 दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि, जानें- घट स्थापना और पूजा का शुभ मुहुर्त

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार के चालान पर केंद्र सरकार को घेरा - Panchayati Times
भारत

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार के चालान पर केंद्र सरकार को घेरा

21 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत - Panchayati Times
भारत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत

17 October 2026
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में - Panchayati Times
भारत

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में

17 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
Next Post
Chaitra Navratri will begin from March 30, auspicious time for Ghatasthapana and Puja

इस बार 9 नहीं 8 दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि, जानें- घट स्थापना और पूजा का शुभ मुहुर्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (237)
  • खेल (597)
  • जुर्म (348)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,840)
  • मनोरंजन (321)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,158)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (206)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

Asian Para Games 2026: भारत 62 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर - Panchayati Times

Asian Para Games 2026: भारत 62 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर

21 October 2026
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

21 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved