• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

Trump wins Trudeau sinks: अब आएगा मज़ा -मस्क से मसखरी भारी पड़ेगी -ट्रम्प जीत के आये तो ट्रूडो घबराये!

Trump wins Trudeau sinks: तगड़ी दुश्मनी है Elon Musk और Justin Trudeau के बीच, जिसने कनाडा के खालिस्तानी प्रधानमंत्री की धड़कनें बढ़ा दी हैं, क्योंकि अब ट्रम्प जीत कर आ गए हैं सत्ता में..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
12 November 2024
in दुनिया
0
मस्क से मसखरी? अब देखो..

मस्क से मसखरी? अब देखो..

Share on FacebookShare on Twitter

America में आई ट्रम्प सरकार तो घबराई Canada की सरकार क्योंकि अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) और डोनाल्ड ट्रम्प की गहरी दोस्ती अब तकलीफ दे सकती है जस्टिन ट्रूडो को और उनकी सरकार को.

अमेरिका की जनता ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को जिता कर दुनिया में बड़ी हलचल पैदा कर दी है. अब बड़े-बड़े तीसमारखाँ अपने-अपने बचाव की तैयारियों में लग गए हैं. अगर कमला हैरिस जीत पातीं तो दुनिया में ज्यादातर नकारात्मक शक्तियों के लिए ख़ुशी की वजह बन जातीं.

कमला हैरिस को शिकस्त देकर डोनाल्ड ने न केवल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदें ध्वस्त कर दी हैं बल्कि डीप स्टेट के प्लान बी की भी धज्जियाँ उड़ा दी हैं. पहली बार ऐसा हुआ कि अमेरिका के चुनावों में ट्रंप और कमला के लिए उद्योगपतियों ने भी खुल कर प्रचार किया. अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) डोनाल्ड ट्रप के पीछे नहीं बल्कि साथ में खड़े रहे और उन्होंने अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं.

अमेरिका में ज्यों ही बाइडन का गमन और डोनाल्ड का आगमन हुआ -कनाडा सरकार को टेंशन हुआ, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अब अपने तनाव को कम करने की युक्तियाँ ढूंढने में लग गए हैं.

तनातनी काफी पहले की 

ये बात आज की नहीं है. एलन मस्क और जस्टिन ट्रूडो के बीच तनातनी काफी पहले से चल रही है. पिछले कई वर्षों में दुनिया ने देखा कि मस्क ने ट्रूडो सरकार की खुली आलोचना भी की और कड़ी आलोचना भी की. अभी हाल ही में चार दिन पहले आये गुरुवार (7 नवंबर) को भी आप एलन मस्क के एक्स हैंडल पर पढ़ सकते हैं :

”अगले साल कनाडा में होने वाले चुनाव में ट्रूडो हारने वाले हैं. वैसे भी कनाडा में जिस तरह से ट्रूडो के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ी है, उसको देखकर भी साफ जाहिर है कि चुनाव में बड़ी मुश्किलें आने वाली हैं.”

‘जस्ट-इन नहीं जस्ट आउट सरकार बनेगी’

हाल ही में एक्स के एक यूजर ने एलन मस्क को टैग किया और लिखा – ”हमें ट्रूडो से छुटकारा पाने के लिए कनाडा में आपकी मदद की जरूरत है.” इस निवेदन पर मस्क ने तुरंत जवाब दिया और कहा – ”आने वाले चुनाव में ट्रूडो का जाना तय है!”

मस्क का ट्रूडो पर हल्ला बोल

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्रूडो आलोचना में कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया हो. पहले भी कई अवसर ऐसे आये हैं जब मस्क ने ट्रूडो के खिलाफ बोलने में कोई कोताही नहीं की है. पिछले वर्ष जब ट्रूडो सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग एक्ट को लागू किया था, तब भी मस्क ने कनाडा सरकार पर शब्दों का आक्रमण किया था, उन्होंने साफ़ कहा था कि ट्रूडो फ्रीडम ऑफ स्पीच को दबाने की कोशिश कर रहे हैं.

ट्रूडो को दी थी हिटलर की उपाधि

पौने तीन साल पहले फरवरी 2022 में ट्रूडो सरकार की ओर से लाई गई हेल्थ पॉलिसी को लेकर भी एलन मस्क ने जोरदार बयानी जंग लड़ी थी क्योंकि इस पॉलिसी के खिलाफ कनाडा के नागरिक सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन तब भी ट्रूडो के कानों में कोई जुं नहीं रेंगी और उनकी सरकार पॉलिसी वापस लेने को राजी नहीं हुई. ये बात मस्क को पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट को औजार बना कर ट्रुडो पर हल्ला बोल दिया. उन्होंने कह दिया कि ट्रुडो कनाडा के हिटलर हैं. हालांकि बाद में मस्क को दया आ गई और उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था.

मस्क के ऑफर को बताया था घटिया

मस्क से नाराज़ कनाडा और उसके खालिस्तानी प्रधानमंत्री ने इसी साल सिंतबर महीने में कनाडा की एक कम्युनिकेशन कंपनी टेलीसैट के लिए लगभग सवा दो बिलियन डॉलर के कर्ज की घोषणा की थी. जिसके जवाब में एलन मस्क ने ट्रूडो को एक ऑफर दे दिया. इस ऑफर में उन्होंने कहा था कि उनकी स्टारलिंक कंपनी कनाडा के नागरिकों को इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने वाली बेहतर सुविधा दे सकती है. इस अच्छे किस्म के साफ ऑफर को ट्रूडो के उद्योग मंत्री ने घटिया बताया था.

 

Previous Post

Health in village or city? : Will it be better to live in a village or in a city?

Next Post

वैज्ञानिकों ने की अग्निरोधी डिक्लिप्टेरा पॉलीमोर्फा फूल की खोज

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य

12 September 2026
इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई - Panchayati Times
दुनिया

इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

4 September 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times
दुनिया

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
Next Post
अग्निरोधी डिक्लिप्टेरा पॉलीमोर्फा फूल की हुई खोज - Panchayati Times

वैज्ञानिकों ने की अग्निरोधी डिक्लिप्टेरा पॉलीमोर्फा फूल की खोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (341)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (314)
  • बिज़नेस (292)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,811)
  • मनोरंजन (315)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,137)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved