• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 24, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Result 2026: ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी 

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 August 2026
in पंचायत, राज्यों से, शिक्षा / जॉब
0
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने कुल 1,468 ग्राम पंचायत अधिकारी पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी की है।

इसके साथ ही आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों की अंतिम कटऑफ भी जारी की है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी चयन सूची और कटऑफ की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

1,468 पदों पर हुआ अंतिम चयन

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के तहत कुल 1,468 रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आरक्षण व्यवस्था के अनुसार पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

श्रेणीचयनित पद
अनारक्षित849
अनुसूचित जाति356
अन्य पिछड़ा वर्ग139
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग117
अनुसूचित जनजाति7
कुल1,468

अंतिम चयन सूची में 270 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को भी स्थान दिया गया है।

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Cut Off: किस वर्ग की कितनी रही कटऑफ?

आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी सामने आ गई है। सबसे ज्यादा कटऑफ अनारक्षित और ओबीसी वर्ग की रही।

  • अनारक्षित: 68.25 अंक
  • ओबीसी: 68.25 अंक
  • ईडब्ल्यूएस: 65.75 अंक
  • एससी: 57.75 अंक
  • एसटी: 54.50 अंक

क्षैतिज आरक्षण की कटऑफ

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित — 60 अंक
  • दिव्यांगजन एलवी — 57 अंक
  • दिव्यांगजन एचएच — 48 अंक
  • महिला — 60.25 अंक
  • भूतपूर्व सैनिक — 55.50 अंक

लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद चयन

ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

लिखित परीक्षा में निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण किया गया। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम चयन सूची तैयार की।

अब आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची जारी कर दी है।

चयनित उम्मीदवारों को अब क्या करना होगा?

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्हें आयोग या संबंधित विभाग की ओर से जारी होने वाले निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर सेवा का अवसर मिलेगा।

लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे अभ्यर्थी

ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 के परिणाम का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार था। अब अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या

सरकारी भर्ती प्रक्रिया में अंतिम परिणाम जारी होना नियुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। अब चयनित अभ्यर्थियों की आगे की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया संबंधित विभाग के स्तर पर पूरी की जाएगी।

Tags: Gram Panchayat Adhikari ResultUP Government JobsUPSSSC Gram Panchayat Adhikari Cut OffUPSSSC Gram Panchayat Adhikari Result 2026UPSSSC Result 2026UPSSSC VDO Result 2026उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरीग्राम पंचायत अधिकारी कटऑफग्राम पंचायत अधिकारी फाइनल रिजल्टग्राम पंचायत अधिकारी रिजल्ट 2026
Previous Post

लखनऊ: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या

Next Post

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला - Panchayati Times
राज्यों से

JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

24 October 2026
Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

24 October 2026
गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर लखनऊ में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना - Panchayati Times
कृषि समाचार

गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर लखनऊ में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

23 October 2026
Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान - Panchayati Times
पंचायत

Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान 

23 October 2026
हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA में 5% बढ़ोतरी - Panchayati Times
बिज़नेस

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA में 5% बढ़ोतरी 

24 October 2026
मुंबई में बम धमकियों से हड़कंप, कई स्कूलों के बाद मेयर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की धमकी - Panchayati Times
जुर्म

मुंबई में बम धमकियों से हड़कंप, कई स्कूलों के बाद मेयर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की धमकी

23 October 2026
Next Post
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला - Panchayati Times

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (241)
  • खेल (603)
  • जुर्म (349)
  • दुनिया (359)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (331)
  • बिज़नेस (307)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,843)
  • मनोरंजन (322)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,165)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला - Panchayati Times

JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

24 October 2026
European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड - Panchayati Times

European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड

24 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved