• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026: मतदाता पुनरीक्षण सूची जारी 

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण सूची जारी कर दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
23 December 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026: मतदाता पुनरीक्षण सूची जारी - Panchayati Times

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन भी कर दिया गया है, जिससे चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ती नजर आ रही है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मतदाता सूची का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान मतदाता अपने नाम, पते या अन्य विवरण से जुड़ी दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद 31 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 6 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

करीब 40 लाख नए नाम जुड़े

हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में लगभग 40 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। इससे यह साफ है कि इस बार मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। अंतिम सूची जारी होने के बाद अब केवल पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का इंतजार रहेगा, जो सीटवार आरक्षण तय करता है।

आरक्षण से जुड़ी सूची जारी होने और उस पर आई आपत्तियों के निपटारे के बाद ही पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में फरवरी के बाद चुनावी गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।

पंचायत चुनाव को माना जा रहा ‘सेमीफाइनल’

राजनीतिक दृष्टि से यूपी पंचायत चुनाव को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए यह चुनाव जनता के भरोसे की अग्निपरीक्षा की तरह होगा। पार्टी की कोशिश रहेगी कि वह ग्रामीण स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत साबित करे।

वहीं समाजवादी पार्टी का फोकस ज्यादा से ज्यादा पंचायतों में जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने पर रहेगा, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले माहौल अपने पक्ष में बनाया जा सके।

अन्य दल भी मैदान में सक्रिय

बीजेपी और सपा के अलावा राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस भी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। कांग्रेस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी का कहना है कि इस फैसले का असर भविष्य में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ होने वाले गठबंधन पर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: महिला रोजगार योजना: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, मिलेगा दो लाख रुपया  

कुल मिलाकर मतदाता सूची जारी होने के साथ ही यूपी पंचायत चुनाव की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है और आने वाले महीनों में ग्रामीण राजनीति पूरी तरह गरमाने के संकेत दे रही है।

Tags: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावमतदाता पुनरीक्षण सूची
Previous Post

महिला रोजगार योजना: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक… 

Next Post

दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की मौत पर VHP का प्रदर्शन

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की मौत पर VHP का प्रदर्शन - Panchayati Times

दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की मौत पर VHP का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,750)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

'नेल्सन मंडेला दिवस' के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा 'नेशनल पीस कॉन्क्लेव' का किया गया आयोजन

‘नेल्सन मंडेला दिवस’ के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा ‘नेशनल पीस कॉन्क्लेव’ का किया गया आयोजन

18 July 2026
सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved