Uttarakhand bus accident: गुरुवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक टेंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जनों घायल बताए जा रहे है और कई अन्य अभी भी लापता हैं।
गढ़वाल के मंडलीय आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, ‘दो लोगों की मौत हो चुकी है और सात लोग घायल हैं, जब एक 18-सीटर टेंपो ट्रैवलर रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में अलकनंदा नदी में गिर गई। SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।’
यह भी पढ़ें- Breaking: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 2 लोगों की मौत, कई घर बहे और 10 लोग लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद हादसे पर शोक जताया और कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) व अन्य एजेंसियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘रुद्रप्रयाग जिले में टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की खबर अत्यंत दुःखद है। राहत और बचाव कार्य SDRF और अन्य टीमों द्वारा युद्धस्तर पर जारी है। मैं स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।’
क्या हुआ था..
उत्तराखंड पुलिस के IG नीलेश आनंद भरने के अनुसार, वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र के पास नदी में गिर गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है।









