• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

पश्चिम बंगाल: CM शुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 May 2026
in राज्यों से
0
Annapurna Bhandar Yojana: बंगाल की महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और फ्री बस यात्रा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य प्रशासन, स्वास्थ्य, रोजगार और सीमाई सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।

सरकार की ओर से कुल छह अहम निर्णयों का ऐलान किया गया, जिन्हें नई सरकार की प्राथमिकताओं के तौर पर देखा जा रहा है।

बीएसएफ को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

कैबिनेट बैठक में भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग कार्य को तेज करने के लिए BSF को जमीन हस्तांतरित करने का फैसला लिया गया। सरकार ने कहा कि यह प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी और अगले 45 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

नई सरकार ने राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का फैसला भी लिया है। पिछली सरकार ने इस योजना को लागू नहीं किया था और उसकी जगह राज्य स्तर पर ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना चलाई जा रही थी।

सरकार का दावा है कि आयुष्मान भारत लागू होने से राज्य के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विश्वकर्मा और उज्ज्वला योजना को मंजूरी

कैबिनेट ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को भी राज्य में लागू करने का निर्णय लिया है। इससे कारीगरों, पारंपरिक कामगारों और गरीब परिवारों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भर्ती प्रक्रिया फिर होगी शुरू

राज्य में लंबे समय से रुकी भर्ती प्रक्रियाओं को दोबारा शुरू करने पर भी सहमति बनी। सरकार ने सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में पांच साल की छूट देने का फैसला किया है, ताकि प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।

जनगणना प्रक्रिया फिर शुरू

कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल में रुकी हुई जनगणना प्रक्रिया को भी फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक और विकास कार्यों के लिए सही जनसंख्या आंकड़े जरूरी हैं।

पुरानी योजनाएं बंद नहीं होंगी

नई सरकार ने स्पष्ट किया है कि पिछली सरकार की मौजूदा जनकल्याण योजनाओं को अचानक बंद नहीं किया जाएगा। सरकार ने कहा कि जिन योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है, उन्हें जारी रखा जाएगा।

अगले सप्ताह फिर होगी बैठक

सूत्रों के मुताबिक विभागों का बंटवारा अभी नहीं किया गया है। कैबिनेट ने अगले सोमवार को दोबारा बैठक करने का फैसला लिया है। इस बैठक में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: VB G RAM G कानून 1 जुलाई 2026 से होगा लागू

चुनाव नतीजों ने बदली बंगाल की राजनीति

हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में पहली बार सरकार बनाई। वहीं AITC 80 सीटों तक सिमट गई। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को भी हार का सामना करना पड़ा, जहां शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें मात दी।

Tags: कैबिनेट बैठकपश्चिम बंगालशुभेंदु अधिकारी
Previous Post

VB G RAM G कानून 1 जुलाई 2026 से होगा लागू

Next Post

धोनी की सलाह से तूफानी फिफ्टी जड़ा: उर्विल पटेल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
धोनी की सलाह से तूफानी फिफ्टी जड़ा: उर्विल पटेल - Panchayati Times

धोनी की सलाह से तूफानी फिफ्टी जड़ा: उर्विल पटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,748)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved