• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

शाम 5 बजे तक MP में 71.16% और छत्तीसगढ़ में 67.48% मतदान, दोनों जगहों पर मतदान ख़त्म

विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान हुई है। पहले चरण का मतदान छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को हो चुका है। मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में 2,533 और छत्तीसगढ़ में 958 प्रत्याशी उतरे हैं जिनकी किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
17 November 2023
in भारत
0
शाम 5 बजे तक MP में 71.16% और छत्तीसगढ़ में 67.48% मतदान, दोनों जगहों पर मतदान ख़त्म

शाम 5 बजे तक MP में 71.16% और छत्तीसगढ़ में 67.48% मतदान, दोनों जगहों पर मतदान ख़त्म

Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान हुई है। पहले चरण का मतदान छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को हो चुका है। मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में 2,533 और छत्तीसगढ़ में 958 प्रत्याशी उतरे हैं जिनकी किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया। चुनाव आयोग द्वारा 64 हज़ार 626 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। सुरक्षा के कारण नक्सल प्रभावित इलाके में 3 बजे तक मतदान हुई। इन चुनावों के नतीजे सभी पांच चुनावी राज्यों के साथ 3 दिसंबर को आएंगे।

मध्यप्रदेश के पिछले चार विधानसभा चुनाव में 2003 में 67.25%, 2008 में 69.28%, 2013 में 72% और 2018 में 74.99% मतदान हुई थी। 2018 में सरकार बदल गई थी। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा मतदान हुई है। किसी भी योजना का लाभ सबसे अधिक ग्रामीण लोगों को ही मिलता है और महंगाई, बेरोजगारी से भी सबसे अधिक प्रभावित ग्रामीण लोग ही होते हैं। अब ये तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा की ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाला वोट लाडली बहना योजना से लाभान्वित लोगों का वोट है जो बीजेपी की सरकार बनाएगी या महंगाई, बेरोजगारी से तंग आए लोगों का वोट है जो कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

कांग्रेस नेता की हत्या

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह पर देर रात हमला कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थक सलमान खान की हत्या कर दी गई। कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी और उसके समर्थक पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार इस घटना के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए फफक कर रोने लगे। इसके साथ ही एमपी के महु सीट पर भी कांग्रेस और भाजपा समर्थक के बीच झड़प हो गई। इसी बीच किसी ने तलवार से हमला कर दिया जिसमें चार लोगों की जख्मी होने की खबर है।

बीजेपी नेता बने हत्यारे :

बीजेपी नेताओं ने छतरपुर की राजनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा पर जानलेवा हमला किया और उनके ड्राइवर की हत्या कर दी।

बौखलाहट बता रही है,
बीजेपी अब जा रही है। pic.twitter.com/WFCKPHGy0t

— MP Congress (@INCMP) November 17, 2023

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपना मतदान ग्वालियर में किया। इस अवसर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं कभी भी मुख्यमंत्री के रेस में नहीं रहा। मैंने पहले से ही कहा है कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं। इस रेस में न मैं कभी था और न मैं आज हूं। मुझसे तीनों बार पूछा गया, साल 2013 में, साल 2018 में और आज भी। तीनों बार मैंने कहा है कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं।’

यह भी पढ़ें: सुबह 11 बजे तक MP में 28.25% और छत्तीसगढ़ में 19.65% मतदान, दिग्गजों की किस्मत दांव पर

मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर टिप्पणी करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि ये रेस कुर्सी की नहीं है। ये रेस विकास की है, प्रगति की है और जनता के विश्वास को सुनिश्चित रखने की है. इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की कुर्सी की रेस कांग्रेस में होती है।

#WATCH | On CM's face, Union Minister and BJP leader Jypotiraditya Scindia says "I have always said that I am not in the race for the Chief Minister. I was never in the race, neither in 2013, 2018 or 2023. The race is for the development and growth of PM. 'Kursi ka race Congress… pic.twitter.com/yxFG5KWS4l

— ANI (@ANI) November 17, 2023

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मुरैना की दिमनी सीट पर हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से भी कुछ घटनाएं सामने आई है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो बाइक से जा रहे CRPF के जवान को IED बलास्ट कर उड़ाने की साजिस की गई लेकिन वे दोनों बच गयें। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के लोरमी से प्रत्यशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साओ और कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह बैंश के बीच वोटर को भ्रमित करने को लेकर बहसबाजी हो गई। दोनों को वहां के SDM ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

Tags: कांग्रेसछत्तीसगढ़ज्योतिरादित्य सिंधियानरेंद्र सिंह तोमरबीजेपीमध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
Previous Post

सुबह 11 बजे तक MP में 28.25% और छत्तीसगढ़ में 19.65% मतदान, दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Next Post

प्रियंका गांधी: बीजेपी बिखरी हुई है, पीएम मोदी सीएम का चेहरा ढूंढने के लिए घूम रहे हैं

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
प्रियंका गांधी: बीजेपी बिखरी हुई है, पीएम मोदी सीएम का चेहरा ढूंढने के लिए घूम रहे हैं

प्रियंका गांधी: बीजेपी बिखरी हुई है, पीएम मोदी सीएम का चेहरा ढूंढने के लिए घूम रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved