• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

बाराबंकी में नींद आने पर ट्रेनों को स्टेशन पर खड़ी करके सोने चला गया ड्राइवर, घंटों परेशान रहे यात्री

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रेलवे की लापरवाही के चलते दो ट्रेनें कई घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रहीं और इस पर सवार हजारों यात्री बेहाल रहे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 November 2023
in भारत
0
बाराबंकी में नींद आने पर ट्रेनों को स्टेशन पर खड़ी करके सोने चला गया ड्राइवर, घंटों परेशान रहे यात्री

बाराबंकी में नींद आने पर ट्रेनों को स्टेशन पर खड़ी करके सोने चला गया ड्राइवर, घंटों परेशान रहे यात्री

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रेलवे की लापरवाही के चलते दो ट्रेनें कई घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रहीं और इस पर सवार हजारों यात्री बेहाल रहे। दरअसल इन दोनों ट्रेनों के लोको पायलटों (ड्राइवर) ने अपनी ड्यूटी खत्म होने का हवाला दिया और ट्रेनों को रेलवे स्टेशन पर खड़ी करके खुद आराम करने चले गए. इनमें से एक ट्रेन करीब चार घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, जबकी दूसरी के यात्री भी दो घंटे से ज्यादा ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे.

वहीं कई घंटों तक ट्रेनों के न चलने से परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया और दूसरी ट्रेनों को रोकने लगे. यात्रियों के मुताबिक ट्रेन के ड्राइवर की ड्यूटी खत्म हो चुकी है और उन्हें नींद आ रही है, इसलिए वह आगे ट्रेन लेकर नहीं जाएगा। लेकिन फिर भी रेलवे के अधिकारियों ने दूसरे ड्राइवरों की व्यवस्था नहीं की। जो ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए लेकर जाए.

यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के बुढ़वल रेलवे स्टेशन का है, जहां सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस यात्रियों को सहरसा से लेकर नई दिल्ली के लिए जा रही थी. जब सहरसा एक्सप्रेस दोपहर करीब 1 बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो इसका ड्राइवर ट्रेन से उतरकर आराम करने चला गया. काफी देर तक यात्रियों को कुछ समझ में नहीं आया कि ट्रेन क्यों खड़ी है. जब उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि ट्रेन के ड्राइवर की ड्यूटी खत्म हो गई है, इसलिए वह अब आगे नहीं जाएगा. यात्रियों ने जब दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था करने को कहा तो स्टेशन मास्टर ने कोई जवाब नहीं दिया और यात्रियों की मदद करने के बजाय अपने हाथ खड़े कर दिए. इसके बाद परेशान हजारों यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया और दूसरी ट्रेन को जबरदस्ती रुकवा दिया. हालात बिगड़ता देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. वहीं बवाल बढ़ता देखकर रेलवे के अधिकारियों मे किसी तरह ट्रेन के ड्राइवर को समझा-बुझाकर ट्रेन को आगे रवाना किया.

सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस के रवाना होने के रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली ही थी कि उसके कुछ देर बाद ही बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर 15205 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस पहुंची और वहीं खड़ी हो गई. शाम करीब 5 बजे बुढ़वल स्टेशन पर पहुंची लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस जब काफी देर तक वहां से आगे नहीं चली तब यात्रियों ने इसकी जानकारी ली. उनको पता चला कि इस ट्रेन के ड्राइवर ने भी ड्यूटी टाइम खत्म होने का हवाला देकर आगे जाने से इनकार कर दिया है.

ड्राइवर के मुताबिक, उसे नींद आ रही है, इसलिए वह आगे ट्रेन लेकर नहीं जाएगा. जब दूसरी ट्रेन के खड़ी होने की जानकारी रेलवे विभाग सहित मौके पर मौजूद अधिकारियों को हुई तो उनके होश उड़ गए. गुस्साए यात्रियों ने भी रेलवे स्टेशन पर ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। यात्रियों को हंगामा करते देख रेलवे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने ड्राइवर से काफी मान-मन्नौवल की, लेकिन वह आगे ट्रेन ले जाने को तैयार ही नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब, युवा, महिलाएं और किसान: पीएम मोदी

यात्रियों के मुताबिक जब ट्रेन के ड्राइवर की ड्यूटी पूरी हो चुकी थी तो दूसरे ड्राइवर को ट्रेन आगे ले जाने के लिए भेजना चाहिए था, लेकिन कई घंटे तक रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते ट्रेन खड़ी रही. उन लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनका कहना है कि वह भूखे-प्यासे यहां पर मर रहे हैं, लेकिन रेलवे को इसकी चिंता ही नहीं है। वहीं रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन खड़ी हो जाने के चलते कई दूसरी यात्री ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं.

Tags: बाराबंकी
Previous Post

मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब, युवा, महिलाएं और किसान: पीएम मोदी

Next Post

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल ने सबको चौंकाया, किया बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का दावा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
Next Post
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल ने सबको चौंकाया

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल ने सबको चौंकाया, किया बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,814)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,143)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (200)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका - Panchayati Times

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका 

19 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved