• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

लालू जी फिर से एक्टिव और नीतीश जी इनैक्टिव हो गए हैं : अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर प्रहार किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 September 2023
in भारत
0
लालू जी फिर से एक्टिव और नीतीश जी इनैक्टिव हो गए हैं : अमित शाह

Amit Shah in Bihar

Share on FacebookShare on Twitter

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर प्रहार किया। अमित शाह ने कहा कि बिहार में लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। लेकिन यहां हर रोज अपहरण, गोलीबारी, लूट-खसोट, पत्रकारों एवं दलितों की हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू जी फिर से एक्टिव हो गए हैं, नीतीश जी इनैक्टिव हो गए हैं, तो आप समझ सकते हैं कि बिहार कैसे चलेगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले यहां लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी। लेकिन बिहार की जनता ने इसके प्रति जो आक्रोश दिखाया, उससे इनका दिमाग ठिकाने आ गया।

G20 में मधुबनी पेंटिग और नालंदा विश्वविद्यालय का विशिष्ट स्थान नरेन्द्र मोदी जी ने सुनिश्चित किया

G20 में जब हमारे प्रधानमंत्री दुनिया भर के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करते हैं, तो हमारी छाती चौड़ी हो जाती है। G20 ने देश के गरीब, युवा और किसान के लिए अनेक मौके खोले हैं। जो डिक्लेरेशन हुआ है, वो भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। दुनिया के सारे देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए उत्साहित हैं और मोदी जी के नेतृत्व में वो भरोसा करते हैं कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। मोदी जी ने चंद्रयान और G20 के नेतृत्व के माध्यम से पूरे विश्व में भारत को एक मजबूत स्थान देने का काम किया है। अमित शाह ने यह भी बताया कि G20 में मधुबनी पेंटिग और नालंदा विश्वविद्यालय का विशिष्ट स्थान नरेन्द्र मोदी जी ने सुनिश्चित किया।

झंझारपुर की जनता जिस उत्साह के साथ मोदी जी के समर्थन में यहां आई है, उससे मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार में 39 सीटों का रिकॉर्ड तोड़कर सभी 40 की 40 सीटें इस बार NDA और भाजपा जीतने जा रही है: श्री @AmitShah #AmitShahInBihar pic.twitter.com/d49bgNFAOa

— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) September 16, 2023

यह भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टनरशिप मोड में 23 नए सैनिक स्कूल की मंजूरी दी

ये जो नया गठबंधन बना है इन्होंने अपना नाम क्यों बदला? जब ये UPA के नाम से काम करते थे, तो इन्होंने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किये। रेल मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया, आज भी कोर्ट में केस चल रहे हैं। लेकिन नीतीश जी अब लालू जी के भ्रष्टाचार को नहीं देखते हैं। भ्रष्टाचार किया, इसलिए अब UPA के नाम से ये नहीं आ सकते। इसलिए I.N.D.I. Alliance के नाम से वो आ रहे हैं। मगर आप याद रखना नाम कोई भी रखें, ये वही लालू प्रसाद यादव हैं जिन्होंने बिहार को वर्षों तक पीछे धकेलने का काम किया। इस I.N.D.I Alliance के कुछ लोग रामचरित मानस का अपमान करते हैं। जन्माष्टमी और रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द कर देते हैं और सनातन धर्म को कई सारी बीमारियों से जोड़ देते हैं। इनका एक ही काम है, तुष्टिकरण करना। ये गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और नीतीश जी हर बार की तरह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। नीतीश बाबू आपकी दाल नहीं गलेगी। प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है, वहां फिर से एक बार नरेन्द्र मोदी जी ही बैठेंगे।

Tags: Amit ShahBiharJhanjharpurLalu YadavMadhubaniNitish Kumar
Previous Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टनरशिप मोड में 23 नए सैनिक स्कूल की मंजूरी दी

Next Post

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद में शुरू, खरगे, सोनिया-राहुल मौजूद

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला 

12 March 2026
पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू - Panchayati Times
भारत

पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू

12 March 2026
लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: ओम बिरला : Panchayati Times
भारत

लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: ओम बिरला

12 March 2026
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज - Panchayati Times
भारत

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस

11 March 2026
आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति

11 March 2026
Next Post
कांग्रेस कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद में शुरू, खरगे, सोनिया-राहुल मौजूद

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद में शुरू, खरगे, सोनिया-राहुल मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,563)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved