• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद में शुरू, खरगे, सोनिया-राहुल मौजूद

कांग्रेस कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कई महीनों के इंतजार के बाद पिछले दिनों कांग्रेस कार्यसमिति का गठन किया गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 September 2023
in भारत
0
कांग्रेस कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद में शुरू, खरगे, सोनिया-राहुल मौजूद

Congress Working Committee (CWC)

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कई महीनों के इंतजार के बाद पिछले दिनों कांग्रेस कार्यसमिति का गठन किया गया। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च समूह होती है जो पार्टी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेती है। इस बैठक में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति पर वृस्तित चर्चा होगी। इस बैठक के प्रारंभिक भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य कई मुद्दों का उल्लेख किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण का अंश

• मणिपुर की दिल दहला देनेवाली घटनाओं को पूरी दुनिया ने देखा। 3 मई 2023 से वहां हिंसा आज भी जारी है। मणिपुर की आग को मोदी सरकार ने हरियाणा में नूँह (NUH) तक पहुंचने दिया। यहां हिंसा की वारदातें हुईं, जिस कारण राजस्थान, UP और दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव फैला।

• ये घटनाएं आधुनिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष भारत की छवि पर धब्बा लगाती हैं। ऐसे हालात में सत्ताधारी दल, सांप्रदायिक संगठन और मीडिया का एक वर्ग, आग में घी डालने का काम करता है।

• देश का “सर्वधर्म समभाव” बिगाड़ता है। हमें मिलकर ऐसी ताक़तों को IDENTIFY करके बेनक़ाब करते रहना है।

• हमारी अर्थव्यवस्था आज गंभीर खतरे में है। महंगाई से गरीबों और आम लोगों के जीवन पर संकट है।

• पिछले 5 सालों में एक साधारण थाली की क़ीमत 65% बढ़ गयी है। 74% लोग पौष्टिक आहार से वंचित हैं। दाल की कीमत एक साल में 37% (सैंतीस) तक बढ गयी है।

• हमारी देश में 65% आबादी नौजवान हैं। रिकॉर्ड unemployment rate, उनके सपनों को लगातार रौंद रही है। युवाओं का भविष्य अँधकार में है।

Mallikarjun Kharge & Rahul Gandhi in CWC meeting

• विचार करने की जरूरत है कि आज देश के top 1% सबसे अमीर लोगों के कब्जे में देश की 40% दौलत है, वहीं निचले 50% जनता के पास सिर्फ़ 3% दौलत है। सरकारी नीतियों के कारण अमीर और अमीर हो रहे हैं जब्की गरीब और गरीब हो रहा है। उन्के बीच की खाई लगातार और गहरी हो रही है।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को लेकर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

• इससे सामाजिक असंतोष और तनाव पैदा हो रहा है। ऐसी दशा सामाजिक-आर्थिक तरक्की की रफ्तार पर ब्रेक लगाती है।

• केंद्र सरकार Data की हेराफ़ेरी कर रही है। 2021 का Census न कराने से 14 करोड़ लोग Food Security Act से और करीब 18% लोग मनरेगा से बाहर हो गये। मनरेगा की मजदूरी महीनों PENDING रहती है।

• हमारी मांग है कि 2021 Census की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाये। उसके साथ ही जातिगत जनगणना भी करायी जाए, ताकि समाज के ज़रूरतमंद तबके को Health, Education, Employment, Food Security समेत दूसरे हक मिल सकें।

• आजादी के बाद बनी देश की बहुमूल्य PSUs को मोदी सरकार चंद पूँजीपति मित्रों के हवाले कर रही है। उनके फ़ायदे के लिए नीतियां बदली जा रही हैं, उनके हक के कानून बन रहे हैं।

• पिछले दिनों PM के करीबी कारोबारी की कंपनियों में 20,000 हज़ार करोड़ रुपए का शेल कंपनियों द्वारा निवेश हुआ। इसका पर्दाफ़ाश होने पर भी मोदी सरकार जांच नहीं करा रही है। सारे बड़े घोटालों पर सरकार मौन है, परदा डाल रही है।

• राहुलजी की extended ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत लद्दाख में BJP के स्थानीय नेताओं ने उनको बताया कि चीन भारतीय हिस्से पर कैसे कब्जा कर रहा है।

• लेकिन मोदी सरकार चीन को लगातार क्लीन-चिट देती जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति ऐसी लापरवाही बेहद निंदनीय है।

• पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भयावह प्राकृतिक त्रासदी आई। हमारी मांग है कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर केंद्र सरकार जरूरी मदद करे और पुनर्निर्माण में सहयोग दे।

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी

• कई राज्य सूखे से जूझ रहें हैं। भारत सरकार अपने-पराये की राजनीति से हट कर किसानों-मजदूरों की मदद करे।

• जब भी विपक्षी दल इन बुनियादी मसलों को उठाते हैं तो सरकार जवाब देने की जगह नये नये हथकन्डे अपनाते हुए नए नारे देती है। “आत्मनिर्भर भारत”, ‘5 trillion economy’, ‘New India 2022’ और “अमृतकाल” नारा दिया गया।

• आजकल “3rd largest economy” का सपना सरकार बेच रही है। नारों से देश की तरक़्क़ी नहीं होगी।

• हमें जनता को समझाना होगा कि ये विफलताओं को छुपाने वाले नारे है। सरकार सोचती है कि event और advertisements पर करोड़ों रुपये ख़र्च कर हिमालय जैसी नाकामियों को वो छिपा लेगी।

• आप सबको पता है कि 18 सितंबर से मोदी सरकार ने 5 दिनों का संसद का विशेष सत्र बुलाया है।

• लंबे सस्पेंस के बाद चंद बातें एजेंडे के तौर पर आयी हैं, जिसमें प्रमुख है चुनाव आयोग पर सरकार का पूर्ण नियन्त्रण। पर हमें सत्तादल की मंशा पर सतर्क रहना होगा। ये सरकार विपक्ष विहीन संसद चाहती है। वो नहीं चाहती है कि उससे कोई सांसद, मीडिया या आम लोग सवाल पूछें।

• PM और BJP नेताओं के हमलों से हमारे INDIA गठबंधन की 3 बैठकों की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हमारा कारवां जैसे जैसे आगे बढ़ेगा, इनके हमले तेज होंगे।

• INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक के बाद ED, IT, CBI को सरकार ने विपक्षी नेताओं से राजनीतिक बदला लेने के लिए लगा दिया है। ये स्वस्थ लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। लेकिन अफ़सोस कि यही हकीकत है।

Tags: Congress Working CommitteeCWCHyderabadMallikarjun KhargeRahul GandhiSonia Gandhiकांग्रेस कार्यसमिति
Previous Post

लालू जी फिर से एक्टिव और नीतीश जी इनैक्टिव हो गए हैं : अमित शाह

Next Post

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम नेहरू, शास्त्री और मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

India Defence Exports: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, रक्षा निर्यात में नई ऊंचाइयों की ओर भारत - Panchayati Times
भारत

India Defence Exports: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, रक्षा निर्यात में नई ऊंचाइयों की ओर भारत

8 July 2026
Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times
भारत

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव

6 July 2026
अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार - Panchayati Times
भारत

अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार

6 July 2026
Next Post
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम नेहरू, शास्त्री और मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम नेहरू, शास्त्री और मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (227)
  • खेल (555)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (299)
  • बिज़नेस (278)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,736)
  • मनोरंजन (304)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,094)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (178)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया - Panchayati Times

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया

9 July 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन - Panchayati Times

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन

8 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved