Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर है। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया, ‘यह हादसा माइलस्टोन 140 के पास तड़के करीब 3 बजे हुआ।
आगरा की ओर जा रही एक मिनी वैन भारी वाहन से टकरा गई, संभवतः ड्राइवर के झपकी लेने की वजह से। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें- 7 महीने में चौथी मौत, IIT खड़गपुर में एक और इंजीनियरिंग छात्र का लटका हुआ शव बरामद
एक अन्य हादसे में, दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक प्राइवेट बस माइलस्टोन 131 के पास तड़के करीब 4 बजे पलट गई। एसएसपी ने बताया, ‘इस हादसे में आठ घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ अन्य को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।’
पुलिस को शक है कि इस हादसे में भी बस चालक की झपकी लेना दुर्घटना का कारण हो सकता है।









