• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

78th Independence Day: लाल किले की प्राचीर से PM Modi का बड़ा एलान, ‘हम अभी से 6G पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा, 'आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है।

Kiran rautela by Kiran rautela
15 August 2024
in IFIE, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
78th Independence Day

#78th Independence Day

Share on FacebookShare on Twitter

आज पूरा देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर घर.. हर चौराहा और हर सड़क आज देशभक्ति से ओतप्रोत है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

(वीडियो सोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी/यूट्यूब) pic.twitter.com/PYgSyrrDuS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2024

तिरंगा फहराने के बाद से पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा, ‘आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है। ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।’

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

पीएम ने कहा, इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का…अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आज़ादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है। जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18,000 गांव में समय सीमा में बिजली पहुंचाएंगे, और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है। विश्व में सबसे तेज़ गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का काम हमारे देश में हुआ। कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है।

बैंकिंग क्षेत्र में जो रिफॉर्म हुआ…आप सोचिए बैंकिंग सेक्टर का पहले क्या हाल था, ना विकास होता था, ना विस्तार होता था, ना विश्वास बढ़ता था…हमने बैंकिंग सेक्टर में अनेक रिफॉर्म किए। आज विश्व के सबसे मजबूत बैंकों में हमारे बैंकों ने अपना स्थान बनाया। जब बैंकिंग मजबूत होती है तो अर्थव्यवस्था की ताकत भी बढ़ती है। वो दिन दूर नहीं है जब भारत इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग का हब होगा…विश्व के बहुत सारे उद्योगपति भारत में निवेश करना चाहते हैं। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि आप निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीति निर्धारित करें, कानून-व्यवस्था के संबंध में उन्हें आश्वासन दीजिए।’

हिन्दुस्तान के लगभग करीब सभी क्षेत्रों में 5G पहुंच गया है। हम 5G पर रुकने वाले नहीं हैं। हम अभी से 6G पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं।

जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है और पूर्ण समर्पण से राष्ट्र का कल्याण मंत्र होता है तो निश्चित परिणाम हम प्राप्त करके रहते हैं। मैंने सपना देखा है कि 2047 विकसित भारत के सपने में सामान्य मानवीय की जिंदगी में सरकार की दखल कम हो। जहां सरकार की जरूरत हो वहां अभाव न हो और सरकार का बिना कारण प्रभाव भी न हो।

#WATCH | PM Narendra Modi says, "Today, we also have with us the youth who made the Indian flag fly high in #Olympics. On behalf of 140 crore countrymen, I congratulate all our athletes and players...In the next few days, a huge contingent of India will leave for Paris to… pic.twitter.com/g9jcsip1Fk

— ANI (@ANI) August 15, 2024

हमें गंभीरता से सोचना होगा। हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है। इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है।

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें 

  • देश में बार-बार चुनाव प्रगति में रुकावट, वन नेशन वन इलेक्शन के लिए आगे आना होगा।
  • ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं का सपना था।
  • बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी।
  • राष्ट्र से बड़ी मेरी प्रतिष्ठा नहीं, भ्रष्टाचारियों पर जारी रहेगी कार्रवाई।
  • चुनौती को चुनौती देना हिंदुस्तान की फितरत में है।
  • समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने का संकल्प जरूरी।
  • बहुत जरूरी है कि भारत अपनी बेस्ट क्वालिटी के लिए पहचाना जाए।
  • विश्व भर के निवेशक भारत में निवेश करना चाहते हैं।
  • 5 साल में मेडिकल की 75 हजार सीटें बढ़ेंगी।
  • महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच जरूरी
  • हमारी आर्मी, नेवी और हर क्षेत्र में हम महिलाओं का दम-खम देख रहे हैं
  • मैं नहीं चाहता कि देश के नौजवानों को विदेश में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़े
  • हम प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने में सफल हुए हैं
  • हमें ईज ऑफ लिविंग के लिए एक मिशन मोड में कदम उठाना चाहिए
  • हमने देशवासियों के लिए एक हजार से ज्यादा कानूनों को खत्म कर दिया
  • मेरे प्यारे देशवासियों ये हमारा स्वर्णिम काल खंड है, ये मौका हमें जाने नहीं देना है
  • हमारे रिफॉर्म राजनीतिक मजबूरी नहीं, नेशन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित होते हैं

 

 

Tags: 78th independence day78th independence day 202478th independence day 2024 liveIndependence dayindependence day 2024independence day 2024 indiaindependence day 2024 liveindependence day 2024 live newsindependence day 2024 paradeindependence day 2024 speechindependence day parade liveindependence day speechindia independence day speechpm modi 78th independence daypm modi independence day speechpm modi independence day speech 2024
Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

Next Post

Secular Civil Code: देश में सेक्युलर सिविल कोड हो- पीएम मोदी 

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times
पंचायत

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
यूपी के इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये - Panchayati Times
पंचायत

यूपी के इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये

15 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में - Panchayati Times
जुर्म

गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में

15 September 2026
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: जानें नगर निगम का रिजल्ट - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: जानें नगर निगम का रिजल्ट

14 September 2026
Next Post
Secular Civil Code: देश में सेक्युलर सिविल कोड हो- पीएम मोदी 

Secular Civil Code: देश में सेक्युलर सिविल कोड हो- पीएम मोदी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved