साल 2024 की आखिरी शाम और लोग जुट गए नए साल के स्वागत की तैयारी में। वैसे तो कई दिनों से लोग तैयारी कर रहे थे नए साल के स्वागत की, लेकिन लास्ट मूमेंट में कुछ न कुछ सामान रह ही जाता है। तो ऐसे में सबको ध्यान आता है Blinkit और Swiggy Instamart की..ये वो प्लेटफॉर्म्स हैं जहां आपको 10 मिनट के अंदर आपका सामान मिल जाता है।
न्यू ईयर पार्टी में इस बार लोगों के लिए ये प्लेटफॉर्म्स वरदान साबित हुए। 31 दिसंबर की रात को किसी का मन हुआ चाय पीने का तो घर में देखा तो दूध नहीं था। किसी के पास नमकीन नहीं थी तो किसी के पास सब्जी के लिए पनीर ही नहीं था।
यह भी पढ़ें- कौन है तहव्वुर हुसैन राणा…जिसे डिप्लोमैटिक चैनल से भारत लाने की हो रही है तैयारी
अब Blinkit और Swiggy Instamart ने एक लिस्ट जारी कर दी है जिसमें ये बताया गया है कि 31 दिसंबर की रात कितना और कौन सा सामान ऑर्डर किया गया। Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया पर पूरी की पूरी लिस्ट शेयर कर दी है।
क्या-क्या और कितना ऑर्डर हुआ?
Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा ऑर्डर..
- सबसे ज्यादा ओपीएम (प्रति मिनट ऑर्डर)
- सबसे ज्यादा ओपीएच (प्रति घंटे ऑर्डर)
- एक दिन में डिलीवरी पार्टनर्स को दी गई सबसे ज्यादा टिप्स
- एक दिन में सबसे ज्यादा चिप्स बिके
- एक दिन में सबसे ज्यादा अंगूर बिके
- रात 8 बजे तक Blinkit पर सवा दो लाख से ज्यादा आलू भुजिया के पैक्स ऑर्डर हुए।
- 45 हजार से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स के कैन ऑर्डर हुए।
- 6,834 पैकेड बर्फ ऑर्डर हुई।
- दिन का सबसे बड़ा पार्टी ऑर्डर कोलकाता से. कीमत ₹64,988
इस तरह की भीड़ Swiggy Instamart पर भी देखी गई। Swiggy Instamart के को-फाउंडर ने भी पोस्ट के जरिए बताया कि, 31 दिसंबर कि रात 7:41 पर 119 किलो बर्फ डिलीवर की गई। 853 पैकेट चिक्स एक मिनट में ऑर्डर हुए। यहां, सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप 5 आइटम्स में दूध, चॉकलेट, अंगूर, पनीर और चिप्स थे। इनके अलावा घर का भी बहुत सामान ऑर्डर हुआ।