• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

कोटा में फिर एक छात्र ने की खुदकुशी, यूपी के महराजगंज का रहने वाला था छात्र

कोटा में पूरे भारत से नौनिहाल अपने सपना को पूरा करने के उम्मीद में आते हैं लेकिन कई बार उस सपने के टूटने के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी इस कदर टूट जाते हैं कि वो खुदकशी जैसे कदम उठा लेते हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 September 2023
in भारत
0
कोटा में फिर एक छात्र ने की खुदकुशी, यूपी के महराजगंज का रहने वाला था छात्र

Student Suicide in Kota

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान का कोटा शहर पूरे भारत में कोचिंग हब के रूप में जाना जाता है। यहां पूरे भारत से नौनिहाल अपने सपना को पूरा करने के उम्मीद में आते हैं लेकिन कई बार उस सपने के टूटने के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी इस कदर टूट जाते है कि वो खुदकशी जैसे कदम उठा लेते हैं। कोटा में एक 20 साल के छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुद की जान ले ली। छात्र का नाम तनवीर बताया जा रहा है जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले का रहने वाला था। मृतक छात्र के पिता कोटा स्थित किसी कोचिंग संस्थान में शिक्षक हैं। छात्र नीट की तैयारी कर रहा था।

मृतक छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छात्र ने खुदकुशी क्यों किया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक के घरवालों से पूछताछ कर रही है।

साल 2015 से अबतक कुल 114 छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी की है जिसमें से इस साल जनवरी से अबतक 27 छात्रों ने खुदकुशी की है। पिछले और इस महीने को ही मिला ले तो संख्या 9 तक पहुंच चुकी है जोकि बहुत ही दुखद है। बच्चे, शिक्षक, समाज और सरकार को कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे की ये दुखद घटना पर रोक लगे। पिछले महीने अगस्त में आत्महत्या के मामले सामने आने पर प्रशासन द्वारा टेस्ट लेने पर दो महीने तक के लिए रोक लगा दिया गया है।

2015 से अबतक कुल 114 छात्र-छात्राओं ने की खुदकुशी

कोटा पहुंचने वाले अधिकतर छात्र मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। कोटा में रहकर तैयारी कर रहे छात्रों को दो साल में कम से कम 5 लाख रूपये तक की खर्च आती है। छात्र जब कोटा आते हैं तो इस सोच के साथ आते हैं कि उन्हें बेहतर शिक्षक मिलेंगे और अच्छे बैच में नामांकन मिलेगा। कोटा आने वाले छात्रों की संख्या लाखों में आती है और सभी छात्रों को टॉप के बैच मिलना संभव नहीं है। साथ ही इंटरनल एग्जाम भी होते हैं जिसके आधार पर उन्हें बैच दिया जाता हैं। अगर किसी छात्रों को अच्छे बैच नहीं मिल पाता तो उनमें एक निराशा की भावना आ जाती है। इसके साथ ही इंटरनल एग्जाम में अच्छे मार्क्स न आने का दवाब, अच्छे शिक्षक न मिलना, सिलेबस समय पर पूरा न होना और हमेशा कोचिंग संस्थान द्वारा लिए गए टेस्ट में अच्छा मार्क्स लाना जैसे दवाब उनपर आ जाता हैं और वो इस कदर मानसिक दवाब के शिकार हो जाते हैं कि आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाएं बंद

इस समस्या से निपटने के लिए माता-पिता को अपने बच्चों से हमेशा बात करनी चाहिए। उनपर किसी तरह का दवाब नहीं डालना चाहिए। कोचिंग संस्थानों को समय-समय पर छात्रों की काउंसलिंग करनी चाहिए उन्हें दूसरे करियर ऑप्शन के बारे में बताना चाहिए। छात्रों को ये समझाना पड़ेगा की जिस समय वो सब कुछ ख़त्म होने की और रास्ते बंद होने की सोच रहे होते हैं वह समय उनका कई रास्ते के खुलने का समय होता हैं। इस लिए अपनी आत्मबल को मजबूत करें और जो भी कठिनाइयां आती हैं उसके बारे में खुल कर अपने माता-पिता, दोस्तों, शिक्षकों या जिसके साथ वो कम्फर्टेबल हैं उससे बातचीत करनी चाहिए।

Tags: KotaStudent Suicide in kota
Previous Post

मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाएं बंद

Next Post

हरित क्रांति के जनक महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का 98 साल की उम्र में निधन

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा - Panchayati Times
भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा

5 June 2026
मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत - Panchayati Times
भारत

मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

3 June 2026
आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर सरकार की नजर - Panchayati Times
बिज़नेस

आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर है सरकार की नजर

2 June 2026
‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ - Panchayati Times
कृषि समाचार

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

1 June 2026
Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम - Panchayati Times
भारत

Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम

1 June 2026
Next Post
हरित क्रांति के जनक महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का 98 साल की उम्र में निधन

हरित क्रांति के जनक महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का 98 साल की उम्र में निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (263)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (162)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved