• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

उत्तर प्रदेश में आलू की खेती को मिलेगा नया आयाम, स्थापित होंगे अंतरराष्ट्रीय केंद्र

उत्तर प्रदेश में "किंग ऑफ वेजिटेबल्स" यानी आलू की खेती को अब और भी बढ़ावा मिलने जा रहा है। योगी सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय केंद्र स्थापना की जाएगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
9 April 2025
in कृषि समाचार
0
उत्तर प्रदेश में आलू की खेती को मिलेगा नया आयाम, स्थापित होंगे अंतरराष्ट्रीय केंद्र - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में “किंग ऑफ वेजिटेबल्स” यानी आलू की खेती को अब और भी बढ़ावा मिलने जा रहा है। योगी सरकार की पहल पर राज्य में आलू उत्पादन में सुधार के लिए आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो रिसर्च सेंटर और सहारनपुर-कुशीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों का उद्देश्य किसानों को बेहतर किस्मों, नई तकनीक, और ज्यादा उपज की जानकारी देना है, ताकि न सिर्फ उपज बढ़े बल्कि किसानों की आय भी दोगुनी हो सके।

उत्तर प्रदेश में आलू की प्रमुखता

आलू देश भर में सबसे अधिक खाई जाने वाली और लोकप्रिय सब्जी है। इसका उपयोग विभिन्न व्यंजनों में होता है, जैसे- सब्जी, स्नैक्स, चिप्स, पापड़, और यहां तक कि शराब बनाने में भी। आलू की इस लोकप्रियता और बहुउपयोगिता के कारण इसे ‘सब्जियों का राजा’ भी कहा जाता है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, जो देश में आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, यहां लगभग 35% आलू की खेती होती है। यूपी में प्रति हेक्टेयर आलू की उपज 23 से 25 टन तक होती है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।

आलू उत्पादन में अभी भी चुनौतियां

हालांकि उत्तर प्रदेश आलू उत्पादन में अग्रणी है, फिर भी कई चुनौतियां मौजूद हैं। इनमें प्रमुख हैं- अच्छी किस्म के बीजों की कमी, रिसर्च और तकनीकी जानकारी की किसानों तक पहुंच न होना, और अत्याधुनिक कृषि पद्धतियों की कमी। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, योगी सरकार ने आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो रिसर्च सेंटर की शाखा स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सेंटर पेरू के लीमा स्थित ग्लोबल सेंटर का हिस्सा होगा।

आलू उत्पादक इलाकों में बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर

सहारनपुर और कुशीनगर में भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो बनाए जा रहे हैं, ताकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान भी इससे लाभ उठा सकें। यूपी के प्रमुख आलू उत्पादक मंडल, जैसे- मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली और अलीगढ़, इन केंद्रों से सीधे जुड़े रहेंगे और उन्हें नई तकनीकियों का लाभ मिलेगा। यह कदम इन इलाकों के किसानों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

विश्वस्तरीय आलू उत्पादन की ओर एक कदम और

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इन नए केंद्रों की स्थापना से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले आलू की किस्मों की जानकारी मिलेगी, जैसे- कुफरी ख्याति, कुफरी शौर्या, कुफरी चिपसोना, जो कम समय में तैयार होती हैं और चिप्स जैसे प्रोसेसिंग के लिए उपयुक्त होती हैं। इन किस्मों के बीज किसानों तक नहीं पहुंच पाते, लेकिन अब इस रिसर्च से यह संभव हो सकेगा। यूरोप जैसे देशों में प्रति हेक्टेयर 38 से 44 टन आलू का उत्पादन होता है, जबकि उत्तर प्रदेश में इस आंकड़े को छूने के लिए और भी सुधार की आवश्यकता है। इन केंद्रों से किसानों को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनका उत्पादन विश्वस्तरीय बन सकेगा।

उत्तर प्रदेश में आलू की खेती को मिलेगा नया आयाम, स्थापित होंगे अंतरराष्ट्रीय केंद्र - Panchayati Times

आलू के पोषण लाभ

आलू न केवल एक बहुउपयोगी सब्जी है, बल्कि यह पोषण के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन-सी, बी6, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। यह न सिर्फ ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इस दृष्टिकोण से, आलू को पोषण का भी अहम स्रोत माना जाता है।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर DM ने खेत में उतरकर की गेहूं की कटाई, वीडियो वायरल

सरकार की पहल से बढ़ेगी किसानों की आय

योगी सरकार की यह पहल उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादकों के लिए एक सकारात्मक कदम साबित होगी। इससे न सिर्फ आलू की खेती को नई दिशा मिलेगी, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। आलू की खेती को उच्च तकनीक से जोड़कर, राज्य को नए पहचान मिलेगी और ‘किंग ऑफ वेजिटेबल्स’ के रूप में आलू की बादशाहत और मजबूत होगी।

Tags: आलू की खेतीयोगी सरकार
Previous Post

Delhi-NCR का बदलने वाला है मौसम, घने बादलों के साथ रिमझिम बारिश की संभावना

Next Post

पंचायती राज मंत्रालय ने जारी किया पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई)

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

गेहूं की बुवाई कब करें? जानें 1-15 नवंबर का सही समय और 17 उन्नत किस्में - Panchayati Times
कृषि समाचार

गेहूं की बुवाई कब करें? जानें 1-15 नवंबर का सही समय और 17 उन्नत किस्में

2 November 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times
कृषि समाचार

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
Krishak Durghatna Kalyan Yojana: किसान की मौत या दिव्यांगता पर मिलेंगे 5 लाख रुपये तक, जानें आवेदन का तरीका - Panchayati Times
कृषि समाचार

Krishak Durghatna Kalyan Yojana: किसान की मौत या दिव्यांगता पर मिलेंगे 5 लाख रुपये तक, जानें आवेदन का तरीका

27 October 2026
Potato Farming: आलू किसानों को मिल रहा अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया - Panchayati Times
कृषि समाचार

Potato Farming: आलू किसानों को मिल रहा अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया

26 October 2026
Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

24 October 2026
Next Post
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times

पंचायती राज मंत्रालय ने जारी किया पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved