• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

भारत जल्द खरीदेगा 40 राफेल विमान, वायुसेना को मिलेगी ताकत

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने फ्रांस से 40 नए राफेल विमान खरीदने का फैसला लिया है। यह डील सरकार से सरकार के स्तर पर होगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 April 2025
in भारत
0
Rafale Deal 2026: भारत को मिलेंगे 114 राफेल, डील को मिली मंजूरी - Panchayati Times

Rafale

Share on FacebookShare on Twitter

चीन द्वारा अपनी वायुसेना को लगातार मजबूत किए जाने और भारतीय वायुसेना के बेड़े में घटती स्क्वाड्रन संख्या को देखते हुए भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने फ्रांस से 40 और राफेल विमान खरीदने का फैसला लिया है, जिससे वायुसेना की ताकत में जल्द ही बड़ा इज़ाफा होने की उम्मीद है।

यह डील सरकार से सरकार (G2G) के स्तर पर की जाएगी। माना जा रहा है कि फ्रांस के रक्षा मंत्री इस महीने के अंत में भारत दौरे पर आएंगे और 28 या 29 अप्रैल को इस संबंध में दोनों देशों के बीच आधिकारिक समझौता किया जा सकता है।

नौसेना के लिए भी आएंगे राफेल मरीन

इस डील के तहत सिर्फ भारतीय वायुसेना के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना के लिए भी राफेल मरीन फाइटर जेट्स खरीदे जाएंगे। इन विमानों को भारत के एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर तैनात किया जाएगा। इससे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी।

डील का नाम: MRFA-प्लस

डिफेंस से जुड़ी वेबसाइट ‘भारत शक्ति’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील को MRFA-प्लस (Multi Role Fighter Aircraft-Plus) नाम दिया गया है। गौरतलब है कि भारत लंबे समय से 114 मल्टी-रोल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए योजना बना रहा है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। ऐसे में वायुसेना की तत्काल जरूरतों को देखते हुए राफेल की दूसरी खेप सीधे फ्रांस से खरीदने का निर्णय लिया गया है।

भारत जल्द खरीदेगा 40 राफेल विमान, वायुसेना को मिलेगी ताकत - Panchayati Times

फ्रांस की कंपनी Safran से भी डील

राफेल फाइटर जेट्स के अलावा भारत में बनने वाले हेलीकॉप्टर्स के लिए इंजन सप्लाई को लेकर भी फ्रांस की कंपनी सफ्रान (Safran) से बातचीत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी योजना भारत-फ्रांस के बीच एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है।

क्यों जरूरी है यह कदम?

वर्तमान समय में भारतीय वायुसेना के पास केवल 31 स्क्वाड्रन हैं, जबकि रणनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए कम से कम 42.5 स्क्वाड्रन की जरूरत मानी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत को एक साथ चीन और पाकिस्तान जैसी दो फ्रंट पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा, तो यह संख्या पर्याप्त नहीं होगी।

वायुसेना अधिकारियों की चेतावनी

भारतीय वायुसेना के कई रिटायर्ड अधिकारी वर्तमान हालात को ‘आपात स्थिति’ तक कह चुके हैं। वायुसेना के मार्शल एपी सिंह ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि “हर साल 35-40 नए लड़ाकू विमानों की जरूरत है, ताकि वायुसेना की ताकत बरकरार रह सके।”

वहीं, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से वर्ष 2030 तक 97 तेजस Mk-1A लड़ाकू विमानों की आपूर्ति का वादा किया गया है, लेकिन धीमी प्रोडक्शन रफ्तार इस लक्ष्य को मुश्किल बना रही है।

यह भी पढ़ें: BluSmart: एमएस धोनी और दीपिका पादुकोण के निवेश पर संकट

भारत द्वारा फ्रांस से सीधे 40 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का निर्णय, देश की रक्षा नीति में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। यह कदम न केवल वायुसेना की गिरती स्क्वाड्रन संख्या को संभालेगा, बल्कि भारत की सामरिक स्थिति को भी मज़बूती देगा। अब सबकी नजरें अप्रैल के अंत में होने वाले फ्रांस के रक्षा मंत्री के भारत दौरे पर टिकी हैं, जो इस डील पर अंतिम मुहर लगा सकता है।

Tags: Air Force Squadron Strength IndiaDefence News HindiIndian Air Force Rafale DealMRFA Plus डीलRafale Fighter Jet Deal 2025Rafale Marine for Indian Navyभारत फ्रांस रक्षा समझौताराफेल फाइटर जेट्सवायुसेना को नए लड़ाकू विमान
Previous Post

हिमायूंपुर में पंचायत सचिवालय का उद्घाटन, सांसद अरुण गोविल ने किया

Next Post

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से ‘आप’ का किनारा, बीजेपी का होगा मेयर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल - Panchayati Times
दुनिया

भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल 

12 June 2026
पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

12 June 2026
Next Post
दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से 'आप' का किनारा, बीजेपी का होगा मेयर - Panchayati Times

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से 'आप' का किनारा, बीजेपी का होगा मेयर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (292)
  • बिज़नेस (265)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,697)
  • मनोरंजन (295)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,078)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (166)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में शोक की लहर  - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में शोक की लहर 

15 June 2026
अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर - Panchayati Times

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर

15 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved