• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से ‘आप’ का किनारा, बीजेपी का होगा मेयर

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि वह इस बार मेयर पद का चुनाव नहीं लड़ेगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 April 2025
in पंचायत
0
दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से 'आप' का किनारा, बीजेपी का होगा मेयर - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि वह इस बार मेयर पद का चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस निर्णय की जानकारी दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा।

आतिशी ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन करती आ रही है और जहां भी चुनाव हारती है, वहां “साम, दंड, भेद” की नीति अपनाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एमसीडी के पुनर्गठन, वार्डों की संख्या घटाने और चुनावों को जानबूझकर टालने जैसे कदम उठाए, लेकिन इसके बावजूद 2022 में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के साथ जीत हासिल की।

“बीजेपी ने पार्षदों को तोड़कर बढ़ाई संख्या” – आतिशी

आतिशी ने दावा किया कि बीते ढाई सालों में बीजेपी ने AAP के पार्षदों पर दबाव बनाकर उन्हें तोड़ने की लगातार कोशिश की और कुछ को अपने पक्ष में मिला भी लिया। उन्होंने कहा, “हम न पार्षद खरीदते हैं, न विधायक तोड़ते हैं। हम दिल्ली की जनता का सम्मान करते हैं।” इसी के चलते आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव से दूरी बनाने का फैसला किया है।

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से 'आप' का किनारा, बीजेपी का होगा मेयर - Panchayati Times

“दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार” – सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में अब बीजेपी को पूरा मौका है कि वह ट्रिपल इंजन की सरकार के जरिए राजधानी के लोगों के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि एक इंजन बीजेपी की केंद्र सरकार है, दूसरा नगर निगम और तीसरा उपराज्यपाल।

बीजेपी का पलटवार

वहीं, बीजेपी ने AAP के इस फैसले को ‘त्याग का नाटक’ करार दिया है। दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी न सिर्फ निगम में बहुमत खो चुकी है, बल्कि पिछले ढाई साल में MCD का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि AAP और कांग्रेस के बीच आगामी दिनों में गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: BluSmart: एमएस धोनी और दीपिका पादुकोण के निवेश पर संकट

दिल्ली नगर निगम की राजनीति में यह घटनाक्रम आने वाले समय में कई और मोड़ ले सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी निगम में अपनी सत्ता को किस तरह आगे बढ़ाती है और क्या वास्तव में दिल्ली वालों के लिए वादों के मुताबिक काम कर पाती है या नहीं।

Tags: दिल्ली नगर निगममेयर चुनाव
Previous Post

भारत जल्द खरीदेगा 40 राफेल विमान, वायुसेना को मिलेगी ताकत

Next Post

BCCI ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times
पंचायत

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर - Panchayati Times
पंचायत

जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर

16 June 2026
इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही - Panchayati Times
पंचायत

इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही

12 June 2026
यूपी पंचायत चुनाव 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे 

10 June 2026
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान

1 June 2026
दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी - Panchayati Times
पंचायत

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत, कांग्रेस-बीजेपी को…

29 May 2026
Next Post
श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका - Panchayati Times

BCCI ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved