• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पहलगाम आतंकी हमले पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न सिर्फ इस हमले की निंदा की.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 May 2025
in भारत
0
पहलगाम आतंकी हमले पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान 

महबूबा मुफ्ती

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न सिर्फ इस हमले की निंदा की, बल्कि घाटी में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और आम नागरिकों के साथ हो रहे व्यवहार पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस हमले से सबसे अधिक पीड़ा यहां के आम लोगों को हुई है। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान स्थानीय लोगों ने घायलों की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद, प्रशासनिक रवैये से लोग दुखी हैं। उन्होंने कहा, “कश्मीर में अब किसी को आने नहीं दिया जा रहा, पहलगाम को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।”

उन्होंने बकरवाल समुदाय का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि सेना उनके आने-जाने पर रोक लगा रही है। महबूबा ने सवाल उठाया कि जिनके पास खुद खाने को कुछ नहीं है, वे आतंकियों को कैसे खाना खिला सकते हैं? उन्होंने कहा, “हर किसी को ओवर ग्राउंड वर्कर कहकर टारगेट किया जा रहा है। ये सभी कश्मीरी हैं, आतंकवादी नहीं।”

पहलगाम आतंकी हमले पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान 
महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने कुलगाम जिले की एक और घटना को लेकर भी चिंता जताई, जहां नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक इम्तियाज अहमद माग्रे को सेना ने दो दिन पहले हिरासत में लिया था। अब रहस्यमयी परिस्थितियों में उसका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने इसे मानवाधिकार उल्लंघन करार देते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने कहा, “अगर एक हिंसक घटना से पूरी व्यवस्था हिल जाती है और उसकी प्रतिक्रिया में बेगुनाहों को गिरफ्तार किया जाता है, घरों को तोड़ा जाता है, तो यह आतंकियों की योजना को पूरा करना ही है। यह बहुत चिंताजनक है।”

यह भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में फेल होने पर माता-पिता ने केक काट कर मनाया जश्न

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए थे। हमले की निंदा करते हुए महबूबा मुफ्ती ने इसे शांति और पर्यटन को निशाना बनाने की साजिश बताया।

Tags: पहलगाम आतंकी हमलामहबूबा मुफ़्ती
Previous Post

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में लगी आग, सामने आई ये वजह

Next Post

Delhi-NCR में आज फिर होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत
भारत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times
भारत

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब - Panchayati Times
भारत

NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब

24 July 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध - Panchayati Times
भारत

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध

24 July 2026
Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
बिज़नेस

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट

23 July 2026
महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले DCP संदीप लांबा पर हुई कारवाई - Panchayati Times
भारत

महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले DCP संदीप लांबा पर हुई कारवाई

23 July 2026
Next Post
Weather Update:

Delhi-NCR में आज फिर होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (283)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,759)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (181)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved