• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

‘ऑपरेशन सिंदूर’: मसूद अजहर के परिवार के इतने लोग मरे

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए गए, जिसमें संगठन के सरगना और मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार को गहरी चोट पहुंची है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 May 2025
in भारत
0
'ऑपरेशन सिंदूर': मसूद अजहर के परिवार के इतने लोग मरे - Panchayati Times

मसूद अजहर

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय सेना द्वारा आतंक के खिलाफ छेड़ा गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकियों के लिए कहर बनकर टूटा है। इस मिशन के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए गए, जिसमें संगठन के संस्थापक और मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार को गहरी चोट पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार, इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए हैं। इनमें उसका भतीजा हुज़ैफ़ा, जो रऊफ असगर का बेटा था, और रऊफ के भाई की पत्नी भी शामिल हैं। जैश के अहम रणनीतिकार माने जाने वाले रऊफ असगर इस हमले में गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

क्यों हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए एक कायराना आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके जवाब में भारत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसका लक्ष्य सीधे तौर पर आतंकवाद के मुख्य स्रोतों को खत्म करना था।

निशाने पर मसूद अजहर का मदरसा

भारतीय सेना की इस कार्रवाई में बहावलपुर स्थित मसूद अजहर के मदरसे और जैश के मुख्यालय को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। यह वही स्थान था जहाँ आतंकी प्रशिक्षण दिया जाता था और भारत विरोधी साजिशें रची जाती थीं।

'ऑपरेशन सिंदूर': मसूद अजहर के परिवार के इतने लोग मरे - Panchayati Times
मसूद अजहर 

कौन है मसूद अजहर?

मसूद अजहर वह नाम है, जो भारत में सैकड़ों बेगुनाहों की मौत का जिम्मेदार माना जाता है। जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक इस आतंकी को 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 के हाईजैक के बाद छोड़ना पड़ा था। रिहाई के बाद वह पाकिस्तान में सक्रिय हो गया और लगातार भारत पर हमलों की साजिशें करता रहा।

उसके संगठन ने 2001 में संसद पर हमला, 2016 में पठानकोट एयरबेस हमला और 2019 में पुलवामा आत्मघाती हमले जैसे कई बड़े हमले किए। 2019 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया।

यह भी पढ़ें: कौन है कर्नल सोफिया कुरैशी? जिसने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया

आगे की रणनीति

सेना और सुरक्षा एजेंसियां इस अभियान को एक बड़ी कामयाबी मान रही हैं, लेकिन अधिकारियों के अनुसार यह सिर्फ शुरुआत है। भारत अब आतंकवाद के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’ की नीति के तहत अपने शत्रुओं को उन्हीं की जमीन पर निशाना बनाने के लिए तैयार है।

Tags: मसूद अजहर
Previous Post

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की एक-एक बात बताई?

Next Post

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PM Modi का पहला बयान आया, बोली ऐसी बात जिसका सबको था इंतजार

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत
भारत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times
भारत

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब - Panchayati Times
भारत

NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब

24 July 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध - Panchayati Times
भारत

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध

24 July 2026
Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
बिज़नेस

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट

23 July 2026
महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले DCP संदीप लांबा पर हुई कारवाई - Panchayati Times
भारत

महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले DCP संदीप लांबा पर हुई कारवाई

23 July 2026
Next Post
PM Modi on Operation Sindoor

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PM Modi का पहला बयान आया, बोली ऐसी बात जिसका सबको था इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (283)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,759)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (181)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved