• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

कौन हैं रुचि गुर्जर? जिन्होंने Cannes में PM Modi वाला हार पहनकर लूट ली महफिल

Cannes 2025: भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुर्जर ने अपने कान्स डेब्यू पर ऐसा कुछ पहना जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

Kiran rautela by Kiran rautela
21 May 2025
in दुनिया, भारत, मनोरंजन
0
रुचि गुर्जर

रुचि गुर्जर

Share on FacebookShare on Twitter

Who is Ruchi Gujjar: फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हर दिन कई सेलेब्रिटी जलवा बिखेर रहे हैं। कान्स केवल एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल नहीं है बल्कि यह बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स का भी एक प्रमुख मंच है।

इस साल भी कई फिल्मी सितारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने रेड कार्पेट पर अलग-अलग अंदाज़ में जलवा बिखेरा। इसी कड़ी में, उभरती हुई भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुर्जर ने अपने कान्स डेब्यू पर ऐसा कुछ पहना जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

कान्स 2025 के आठवें दिन, पूर्व मिस हरियाणा रह चुकीं रुचि गुर्जर ने सुनहरे रंग का भव्य लहंगा पहना। लेकिन जो चीज़ सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रही, वह था उनका हार, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हुई थीं। यह नेकलेस उनकी पारंपरिक पोशाक में एक अनोखा ट्विस्ट लेकर आया।

Ruchi Gujjar in cannes
Ruchi Gujjar in cannes

यह भी पढ़ें- नहीं रहे कॉमेडियन कपिल शर्मा के दास दादा, अनगिनत पलों को कैमरे में करते थे कैद

कौन हैं रुचि गुर्जर?

रेड कार्पेट की चकाचौंध से परे, रुचि गुर्जर मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। जयपुर के महारानी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने मुंबई का रुख किया और एक्टिंग व मॉडलिंग को करियर बनाया। 2023 में मिस हरियाणा का खिताब जीतने के बाद, उन्होंने म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री में कदम रखा और ‘हेली में चोर’ और ‘जब तू मेरी ना रही’ जैसे गानों में नज़र आईं।

Ruchi Gujjar in cannes 2025
Ruchi Gujjar in cannes 2025

राजस्थानी गुर्जर परिवार से ताल्लुक रखने वाली रुचि को अपने फिल्मी करियर के लिए सामाजिक और पारिवारिक परंपराओं से लड़ना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार किया।

कान्स 2025 में भारत की शान: रुचि गुर्जर

कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर, रुचि गुर्जर ने पारंपरिक राजस्थानी दुल्हन के अंदाज़ में गोल्डन कुंदन ज्वेलरी और भव्य लहंगे के साथ एंट्री ली। डिज़ाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार किए गए इस लहंगे में गोटा पट्टी, शीशे का काम और जरदोज़ी कढ़ाई शामिल थी।

Ruchi Gujjar in cannes 2025
Ruchi Gujjar in cannes 2025

उनका हार खासतौर पर आकर्षण का केंद्र बना, जिसमें पीएम मोदी की तस्वीरें, लाल रंग की मीनाकारी कमल की पंखुड़ियों, मोती और कुंदन के साथ सजाया गया था। पूरे परिधान में राजस्थानी वैवाहिक लुक का प्रभाव था, जिसमें भारी कढ़ाई और सुनहरे रंगों का भरपूर उपयोग किया गया था।

Ruchi Gujjar in cannes 2025
Ruchi Gujjar in cannes 2025

रुचि गुर्जर का यह अंदाज़ न केवल फैशन की दुनिया में एक साहसिक कदम था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का भी एक अनूठा प्रदर्शन था।

Tags: cannes 2025cannes film festivalcannes film festival 2025cannes ruchi gujjar photosruchi gujar’s necklace at cannesruchi gujjarruchi gujjar at cannes 2025ruchi gujjar cannesruchi gujjar cannes 2025ruchi gujjar cannes debutruchi gujjar cannes film festival 2025ruchi gujjar cannes lookruchi gujjar modi necklaceruchi gujjar pm modi necklaceRuchi Gujjar rajasthanruchi gujjar wear pm modi face in necklace at cannes 2025Who is Ruchi Gujjar:कान्स फिल्म फेस्टिवलकान्स फेस्टिवल 2025कान्स में पीएम मोदी वाला हारपीएम मोदी वाला हारपूर्व मिस हरियाणा रुचि गुर्जररुचि गुर्जर
Previous Post

MP: गुना में पंचायत को गिरवी रखने का चौंकाने वाला मामला आया

Next Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों के खर्च सीमा में बढ़ोतरी हुई 

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, संसद में विपक्ष का प्रस्ताव - Panchayati Times
भारत

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज, संसद में विपक्ष का प्रस्ताव

13 March 2026
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के पक्ष में आया यह देश - Panchayati Times
दुनिया

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के पक्ष में आया यह देश 

13 March 2026
पीरियड लीव पर कानून बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार - Panchayati Times
भारत

पीरियड लीव पर कानून बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार 

13 March 2026
महाराष्ट्र सरकार ने LPG आपूर्ति किया बड़ा फैसा, बढ़ेगी निगरानी - Panchayati Times
भारत

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
पीरियड लीव पर कानून बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार - Panchayati Times
भारत

आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला 

12 March 2026
पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू - Panchayati Times
भारत

पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू

12 March 2026
Next Post
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कल - Panchayati Times

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों के खर्च सीमा में बढ़ोतरी हुई 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (203)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (315)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,064)
  • भारत (2,565)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (987)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (96)

Recent News

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंची राशि - Panchayati Times

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंची राशि

13 March 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, संसद में विपक्ष का प्रस्ताव - Panchayati Times

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज, संसद में विपक्ष का प्रस्ताव

13 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved