• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को मची भगदड़ के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 June 2025
in खेल
0
चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा _ Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को मची भगदड़ के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। अब कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), आयोजनकर्ता डीएनए नेटवर्क्स और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ आपराधिक लापरवाही के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 105, 125 (1)(2), 132, 121/1 और 190 आर/डब्ल्यू 3 (5) लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आयोजकों द्वारा भीड़ नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

पुलिस ने की थी जश्न स्थगित करने की सिफारिश

आरसीबी ने 3 जून को पहली बार आईपीएल खिताब जीता था और अगले दिन यानी 4 जून को विक्ट्री परेड और जश्न का आयोजन करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने संभावित भीड़ और सुरक्षा कारणों को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने की सिफारिश की थी। हालांकि, आरसीबी ने यह तर्क दिया कि उनके विदेशी खिलाड़ी जल्द ही अपने देश लौट जाएंगे, इसलिए कार्यक्रम को स्थगित नहीं किया जा सकता।

इसके बाद भारी भीड़ सड़कों और स्टेडियम के बाहर जुटने लगी, जिससे हालात बेकाबू हो गए। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई जानें चली गईं और दर्जनों लोग घायल हो गए।

NHRC ने उठाए सवाल

घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी का कहना है कि शिकायतकर्ता ने भीड़ प्रबंधन में घोर लापरवाही और हादसे के बाद भी स्टेडियम के भीतर जश्न जारी रहने पर आपत्ति जताई है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा _ Panchayati Times

आयोग का कहना है कि ऐसी घटनाएं मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन हैं और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। आयोग ने पीड़ितों को मुआवजा देने और घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

अब आगे क्या?

बेंगलुरु के शहरी उपायुक्त जी. जगदीश ने बताया कि केएससीए, आरसीबी और पुलिस आयुक्त बी. दयानंद को नोटिस भेजे गए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि कार्यक्रम की अनुमति किन शर्तों पर दी गई थी और क्या आयोजन के दौरान उन शर्तों का पालन किया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के हारते ही प्रीति जिंटा को हुआ करोड़ों का घाटा

अब पूरे देश की निगाहें इस घटना की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या पीड़ितों को न्याय और मुआवजा मिल पाता है और क्या भविष्य में ऐसे हादसों को टालने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Tags: FIRRCBएम चिन्नास्वामी स्टेडियमभगदड़रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Previous Post

UP: कोइरीपुर नगर पंचायत में फर्जी हाजिरी का आरोप, CM से शिकायत

Next Post

UGC NET 2025 की परीक्षा तारीखों में बदलाव, जानें पूरी डिटेल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times
खेल

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, फंस सकते मुश्किल में - Panchayati Times
खेल

हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, फंस सकते मुश्किल में 

12 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत पर सचिन, धोनी, विराट और युवराज ने दी खास बधाई - Panchayati Times
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत पर सचिन, धोनी, विराट और युवराज ने दी खास बधाई

9 March 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई - Panchayati Times
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

9 March 2026
भारत की ऐतिहासिक जीत पर धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर कही दिलचस्प बात - Panchayati Times
खेल

भारत की ऐतिहासिक जीत पर धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर कही दिलचस्प बात

9 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया - Panchayati Times
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया

7 March 2026
Next Post
UGC NET दिसंबर 2025: विषयवार परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें जरूरी जानकारी  - Panchayati Times

UGC NET 2025 की परीक्षा तारीखों में बदलाव, जानें पूरी डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,563)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved