• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

उत्तर प्रदेश में अन्त्योदय राशन कार्ड में हुआ घोटाला उजागर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में अन्त्योदय राशन कार्ड योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
12 June 2025
in राज्यों से
0
उत्तर प्रदेश में अन्त्योदय राशन कार्ड में हुआ घोटाला उजागर - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में अन्त्योदय राशन कार्ड योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। गरीबों को मिलने वाले इस महत्वाकांक्षी खाद्यान्न योजना में अपात्र लोगों को लाभ मिलने की बात उजागर होते ही मुख्यमंत्री कार्यालय सक्रिय हो गया है। अब पूरे प्रदेश में अन्त्योदय राशन कार्डों की जांच और सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

यह मामला तब सामने आया जब मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आईएएस ऑञ्जनेय कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में अन्त्योदय कार्ड धारकों की पात्रता की जांच के आदेश दिए। इसके तहत मंडल के मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल और रामपुर जिलों की 50 ग्राम पंचायतों में सैंपल जांच कराई गई।

जांच के लिए एक ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत को चुना गया और वहां के 95 उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर उपलब्ध राशन कार्डों की गहन जांच की गई। कुल 4,343 अन्त्योदय राशन कार्डों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—करीब 25 प्रतिशत कार्ड अपात्र लोगों को जारी किए गए थे।

जिलेवार अपात्र राशन कार्डों की संख्या:

  • संभल: 307
  • रामपुर: 232
  • अमरोहा: 120
  • मुरादाबाद: 249
  • बिजनौर: 185
    ➡ कुल अपात्र कार्डधारक: 1,063

गौर करने वाली बात यह रही कि इस जांच प्रक्रिया में खाद्य एवं रसद विभाग के किसी भी अधिकारी को शामिल नहीं किया गया, जिससे निष्पक्षता बनी रहे और जांच पर किसी भी स्तर पर प्रभाव न पड़े।

उत्तर प्रदेश में अन्त्योदय राशन कार्ड में हुआ घोटाला उजागर - Panchayati Times

IAS ऑञ्जनेय कुमार सिंह का सख्त रुख

कमिश्नर ऑञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा, “यह तो सिर्फ सैंपल जांच थी। अगर व्यापक स्तर पर हर गांव की जांच हो तो अपात्र कार्डधारकों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है। गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर एफआईआर कर कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने बताया कि संबंधित जिलाधिकारियों को यह निर्देश दे दिए गए हैं कि अपात्र पाए गए कार्डों को तुरंत पात्रता सूची से हटाया जाए और इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों/अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

राज्यव्यापी जांच के आदेश

घोटाले के उजागर होते ही राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए 15 जून से 21 जून 2025 तक पूरे प्रदेश के सभी ग्राम सभाओं में अन्त्योदय राशन कार्डों की जांच और सत्यापन के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सभी जिलाधिकारियों को विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: SOGF ने किया SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज़ – साउथ ज़ोन 2 का ऐलान, रजिस्ट्रेशन शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार अब गरीबों के अधिकार की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने के मूड में है। यह जांच अभियान न केवल अपात्र लाभार्थियों को बेनकाब करेगा बल्कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगा।

Tags: उत्तर प्रदेशमुरादाबादराशन कार्ड
Previous Post

UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 घोषित: 14,161 उम्मीदवार हुए चयनित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Next Post

Breaking: गुजरात में Air India का प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Rajasthan One State One Election: पंचायत-निकाय चुनाव होंगे एक साथ - Panchayati Times
पंचायत

Rajasthan One State One Election: पंचायत-निकाय चुनाव होंगे एक साथ 

8 August 2026
Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times
राज्यों से

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times
राज्यों से

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
Next Post
Ahmedabad Plane Crash LIVE:

Breaking: गुजरात में Air India का प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (575)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (304)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,781)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,116)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (189)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट पर सोनिया गांधी का बयान, बोलीं- इतिहास हमेशा याद रखेगा - Panchayati Times

मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट पर सोनिया गांधी का बयान, बोलीं- इतिहास हमेशा याद रखेगा

11 August 2026
साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह - Panchayati Times

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह 

10 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved