• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home मनोरंजन

कपिल शर्मा ने अपने कैफे पर हुए हमले पर कही बड़ी बात

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही में कनाडा के सरे शहर में खुले "KAP'S CAFE" पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 July 2025
in मनोरंजन
0
कपिल शर्मा ने अपने कैफे पर हुए हमले पर कही बड़ी बात - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही में कनाडा के सरे शहर में खुले “KAP’S CAFE” पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया है। बुधवार देर रात हुई इस घटना में अज्ञात हमलावरों ने कैफे पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें कैफे की खिड़कियों पर करीब 10 गोलियों के निशान पाए गए। घटना के वक्त कुछ कर्मचारी कैफे के अंदर मौजूद थे, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कैफे की ओर से पहली प्रतिक्रिया

इस हमले के बाद शुक्रवार को कैप्स कैफे की तरफ से पहली बार आधिकारिक बयान जारी किया गया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए इस बयान में कहा गया, “हमने कैप्स कैफे को स्वादिष्ट कॉफी और सौहार्दपूर्ण बातचीत के जरिए समुदाय में गर्मजोशी और खुशी लाने के उद्देश्य से शुरू किया था। उस सपने पर हिंसा की यह छाया दिल तोड़ने वाली है, लेकिन हम हार मानने वालों में से नहीं हैं।”

बयान में आगे कहा गया कि, “आपके शुभ संदेश और साझा की गई यादें हमारे लिए बेहद मायने रखती हैं। यह कैफे उस भरोसे का प्रतीक है, जिसे हमने मिलकर बनाया है। आइए, हम सब मिलकर हिंसा के खिलाफ खड़े हों और सुनिश्चित करें कि कैप्स कैफे हमेशा एकता और अपनत्व की पहचान बना रहे।”

पुलिस जांच जारी, खालिस्तानी एंगल की संभावना

सरे पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी स्थानीय समय अनुसार रात 1:50 बजे हुई। शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे खालिस्तानी चरमपंथियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी संगठन का नाम स्पष्ट तौर पर नहीं लिया है।

सरे पुलिस के स्टाफ सार्जेंट लिंडसे ह्यूटन ने कहा, “जांच अभी अपने प्रारंभिक चरण में है। हम इस हमले के अन्य संभावित घटनाओं से संबंधों और मकसद की भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगी।”

कपिल शर्मा ने अपने कैफे पर हुए हमले पर कही बड़ी बात - Panchayati Times

डर का माहौल, लेकिन जज़्बा कायम

कपिल शर्मा के फैंस और कैफे से जुड़े लोग इस घटना से आहत जरूर हैं, लेकिन उनका उत्साह और समर्थन बरकरार है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल और कैफे स्टाफ के प्रति सहानुभूति और समर्थन जताते हुए हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है KAP’S CAFE?

KAP’S CAFE, कपिल शर्मा का पहला इंटरनेशनल वेंचर है, जिसे हाल ही में कनाडा के सरे में लॉन्च किया गया था। इसे न केवल एक कॉफी शॉप के तौर पर देखा जा रहा है, बल्कि एक ऐसा स्थान माना जा रहा है, जहां लोग आपसी संवाद, दोस्ती और संस्कृति का आनंद ले सकें।

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत का 75 की उम्र में ‘साइड हो जाने’ की नसीहत, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर है संघ बना रहा दवाब?

फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और स्थानीय प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। कपिल शर्मा की ओर से इस घटना को लेकर अब तक कोई निजी बयान नहीं आया है, लेकिन उनके कैफे की प्रतिक्रिया से यह साफ है कि वे डरने या पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।

Tags: KAP'S CAFEकपिल शर्माकॉमेडियन कपिल शर्मा
Previous Post

1..2 नहीं, टेनिस खिलाड़ी राधिका को पिता ने पीठ पर मारी 3 गोलियां, सामने आई हत्या की वजह

Next Post

दो देशों से खेल चुका बल्लेबाज पीटर मूर ने 34 की उम्र में लिया संन्यास

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

'पाकिस्तान हमारी मौसी है' वाले बयान पर घिरे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान कही बात पर सोशल मीडिया में विवाद - Panchayati Times
मनोरंजन

‘पाकिस्तान हमारी मौसी है’ वाले बयान पर घिरे सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान कही बात पर सोशल मीडिया में विवाद

4 August 2026
'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल - Panchayati Times
मनोरंजन

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल

27 July 2026
Tumbbad 2: 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री से बढ़ा रोमांच, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह के साथ दिखेंगी नए अवतार में - Panchayati Times
मनोरंजन

Tumbbad 2: ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट की एंट्री से बढ़ा रोमांच, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह के साथ दिखेंगी नए अवतार में

14 July 2026
टीवी अभिनेता रोहित चंदेल नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार - Panchayati Times
जुर्म

टीवी अभिनेता रोहित चंदेल नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

11 July 2026
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, फिर जाना होगा जेल - Panchayati Times
जुर्म

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, फिर जाना होगा जेल

10 July 2026
JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times
बिज़नेस

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
Next Post
दो देशों से खेल चुका बल्लेबाज पीटर मूर ने 34 की उम्र में लिया संन्यास - Panchayati Times

दो देशों से खेल चुका बल्लेबाज पीटर मूर ने 34 की उम्र में लिया संन्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (572)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,778)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,115)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (188)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved