• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

उड़ान भरने के 18 मिनट बाद आसमान में खराब हुआ एयर इंडिया का विमान, जयपुर एयरपोर्ट लौटी

Air India Flight: फ्लाइट AI-612 ने दोपहर 1:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन दोपहर...

Kiran rautela by Kiran rautela
25 July 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Air India Flight:

Air India Flight:

Share on FacebookShare on Twitter

Air India Flight: जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट ने उड़ान भरने के महज 18 मिनट बाद तकनीकी खराबी की वजह से लौटकर फिर से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाइट AI-612 ने दोपहर 1:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन दोपहर 1:58 बजे तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस लौट आई।

पिछले कुछ महीनों से एयर इंडिया की फ्लाइट्स में लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसी हफ्ते, कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोहा जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को भी तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद लौटना पड़ा था।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट IX 375 में चालक दल समेत करीब 188 लोग सवार थे। यह फ्लाइट सुबह 9:07 बजे कोझिकोड एयरपोर्ट से रवाना हुई थी, लेकिन तकनीकी खराबी की सूचना के बाद यह सुबह 11:12 बजे लौट आई। अधिकारी ने बताया कि यह आपात लैंडिंग नहीं थी, बल्कि एहतियात के तौर पर की गई थी।

यह भी पढ़ें- Microsoft ने खरीदा 14,000 करोड़ का मानव मल-मूत्र, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!

एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और फ्लाइट ने रोकी उड़ान

इसी तरह एक और मामला बुधवार देर रात सामने आया, जब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और फ्लाइट को उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया।

एक अधिकारी के अनुसार, यह फैसला पायलट द्वारा कॉकपिट स्क्रीन में आई गड़बड़ी को देखते हुए लिया गया। ‘हम हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं, लेकिन दोहराते हैं कि हमारे सभी ऑपरेशंस में सुरक्षा सर्वोपरि है,’

21 जुलाई 2025 तक भारतीय एयरलाइंस में सामने आए 183 तकनीकी खराबी

सरकार केंद्र सरकार के अनुसार, देश की पांच प्रमुख एयरलाइंस ने 21 जुलाई 2025 तक कुल 183 तकनीकी खामियों की सूचना दी है। लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई।

सरकार ने बताया कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मिलकर कुल 85 तकनीकी खामियों की रिपोर्ट की, जबकि इंडिगो ने 62 और आकासा एयर ने 28 खामियों की सूचना दी। स्पाइसजेट ने 8 तकनीकी खामियां दर्ज कीं।

नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा, ‘एयरलाइंस द्वारा DGCA को रिपोर्ट की गई सभी खामियों की जांच की जाती है और उसके अनुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं।’

2024 में कुल 421 तकनीकी गड़बड़ियां दर्ज की गई थीं। 2023 में यह संख्या 448 थी, जबकि 2022 में 528 और 2021 में 514 रही थी।

Tags: AI-612Air India flight to Mumbai returnsair india jaipur landingair india jaipur to mumbaibreaking newsDGCAएयर इंडिया एक्सप्रेसएयर इंडिया की एक फ्लाइटएयर इंडिया फ्लाइटएयर इंडिया फ्लाइट गड़बड़ीएयरलाइंस
Previous Post

Microsoft ने खरीदा 14,000 करोड़ का मानव मल-मूत्र, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!

Next Post

मुझसे गलती हो गई… राहुल गांधी ने कौन-सी गलती मानी?

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
Next Post
संसद में राहुल गांधी द्वारा किया गया “16” का जिक्र बना सियासी रहस्य - Panchayati Times

मुझसे गलती हो गई... राहुल गांधी ने कौन-सी गलती मानी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved