• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार

राहुल गांधी को सोमवार को बड़ी राहत मिली जब सुप्रीम कोर्ट ने सेना को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में लखनऊ कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 August 2025
in भारत
0
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को बड़ी राहत मिली जब सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी। कोर्ट ने मामले को खारिज करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मामला दिसंबर 2022 का है, जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा विवाद पर बयान दिया था कि “भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों के हाथों पिट रहे हैं।” इस बयान को लेकर लखनऊ निवासी उदय शंकर श्रीवास्तव ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि यह बयान न केवल भारतीय सेना का अपमान है, बल्कि देश की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है।

इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 29 मई 2025 को राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। याचिका में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह शिकायत राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और उनका बयान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आता है।

सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ, जिसमें जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह शामिल हैं, ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी से तीखे सवाल किए। कोर्ट ने कहा, “आप विपक्ष के नेता हैं। अगर आपको कोई सवाल उठाना था तो संसद में उठाते, सोशल मीडिया पर लिखने की क्या आवश्यकता थी?”

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार - Panchayati Times

कोर्ट ने आगे कहा, “सीमा विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बोलते समय ज़िम्मेदारी ज़रूरी है। अगर आपके पास फ्रीडम ऑफ स्पीच का अधिकार है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप कुछ भी कह सकते हैं। क्या आपकी टिप्पणी किसी विश्वसनीय और आधिकारिक जानकारी पर आधारित थी?”

सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी ने ना सिर्फ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और ज़िम्मेदारियों पर बहस को हवा दी है, बल्कि राजनीतिक नेताओं की सार्वजनिक टिप्पणियों की सीमा और जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की वीआईपी ज़ोन में महिला सांसद के साथ चेन स्नैचिंग 

फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाई है और अगली सुनवाई में यूपी सरकार और शिकायतकर्ता को जवाब देने को कहा है। अब देखना होगा कि कोर्ट इस याचिका को किस दिशा में ले जाती है और राहुल गांधी को इस मामले में आगे राहत मिलती है या नहीं।

Tags: राहुल गांधीसुप्रीम कोर्टसेना
Previous Post

दिल्ली की वीआईपी ज़ोन में महिला सांसद के साथ चेन स्नैचिंग 

Next Post

बच्चे को सिर पर रख मां-पिता ने पार किया बाढ़ का पानी, याद आई वासुदेव और कृष्ण की कहानी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times
भारत

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
CM Vijay Sangeetha Divorce: संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, जानें पूरा मामला - Panchayati Times
भारत

CM Vijay Sangeetha Divorce: संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, जानें पूरा मामला

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times
भारत

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द

5 August 2026
Next Post
Prayagraj flood videos The parents crossed the flood waters carrying their child on their heads

बच्चे को सिर पर रख मां-पिता ने पार किया बाढ़ का पानी, याद आई वासुदेव और कृष्ण की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (572)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,778)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,115)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (188)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved