• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

बिहार विधानसभा चुनाव: जेडीयू के दो दर्जन विधायक टूटने वाले हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। RJD और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
6 August 2025
in राज्यों से
0
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को आरजेडी ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि जेडीयू में जल्द ही बड़ी टूट देखने को मिलेगी और करीब दो दर्जन विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं।

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि एसआईआर (स्पेशल इलेक्टोरल रिवीजन) के जरिए वोटर लिस्ट से लाखों नाम हटाए गए, जिससे जेडीयू के विधायक खुद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 25-30 हजार वोट काटे गए, और इसका सीधा नुकसान जेडीयू विधायकों को होगा।

‘जेडीयू विधायक घबराए हुए हैं’

तिवारी ने कहा, “एसआईआर की प्रक्रिया ने गरीबों, वंचितों और शोषितों का वोटिंग अधिकार छीन लिया है। जेडीयू के विधायक ये सब देख रहे हैं और अंदर ही अंदर गुस्से में हैं। उन्हें समझ में आ गया है कि इस बार उनकी सीट खतरे में है। नीतीश कुमार को भी अपने विधायकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, इसीलिए वे चुप्पी साधे हुए हैं।”

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जेडीयू के कई विधायक महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं, क्योंकि चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना मजबूत हो रही है।

‘चुनाव आयोग बन गया है बीजेपी आयोग’

आरजेडी प्रवक्ता ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, लेकिन न तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही कारण बताया गया। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग सार्वजनिक रूप से यह क्यों नहीं बता रहा कि किन मतदाताओं के नाम हटाए गए और क्यों।

उन्होंने कहा, “अगर हिम्मत है तो चुनाव आयोग नामों की पूरी सूची जारी करे। ऐसा लग रहा है जैसे वह निष्पक्ष संस्था न होकर बीजेपी का एजेंट बन चुका है।”

बिहार विधानसभा चुनाव: जेडीयू के दो दर्जन विधायक टूटने वाले हैं? - Panchayati Times

जेडीयू का पलटवार – ‘आरजेडी अपनी पार्टी संभाले’

आरजेडी के आरोपों पर जेडीयू ने तीखा जवाब देते हुए उन्हें झूठ और भ्रम फैलाने वाला बताया। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “आरजेडी को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए। उनके यहां कोई भी नेता कब पार्टी छोड़ दे, यह तय नहीं है।”

उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान की सफलता से आरजेडी बौखला गई है और हार के डर से झूठे दावे कर रही है। “तेजस्वी यादव को यह तक नहीं पता कि उनका खुद का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, और उनकी पार्टी अनाप-शनाप बयान दे रही है।”

राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की जनता इन खोखले बयानों से प्रभावित नहीं होने वाली। आरजेडी को हार स्वीकार कर लेनी चाहिए और गलतफहमी में जीना छोड़ देना चाहिए।

क्या कहता है सियासी विश्लेषण?

विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी साल में इस तरह के बयानबाज़ी आम बात है, लेकिन जेडीयू विधायकों की कथित नाराजगी यदि सच है, तो बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। हालांकि, अभी तक कोई भी विधायक खुलकर सामने नहीं आया है।

 यह भी पढ़ें: मानेसर नगर निगम में बीजेपी को बड़ी जीत

बिहार चुनाव 2025 से पहले सियासी घमासान अपने चरम पर है। आरजेडी जहां जेडीयू में टूट की भविष्यवाणी कर रही है, वहीं जेडीयू इसे बौखलाहट बता रही है। आने वाले हफ्ते तय करेंगे कि यह महज सियासी बयानबाजी है या वाकई बिहार की राजनीति में कोई बड़ा फेरबदल होने वाला है।

Tags: JDUबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

मानेसर नगर निगम में बीजेपी को बड़ी जीत, प्रवीण यादव वरिष्ठ डिप्टी मेयर और रीमा चौहान डिप्टी मेयर चुनी गईं

Next Post

एक हाथी के लिए महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बुलाई हाई लेवल मीटिंग, Boycott Jio से क्या है कनेक्शन?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

MP Bhavantar Yojana 2026: सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी - Panchayati Times
कृषि समाचार

MP Bhavantar Yojana 2026: सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

17 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
Next Post
महाराष्ट्र सरकार की हाई लेवल की मीटिंग

एक हाथी के लिए महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बुलाई हाई लेवल मीटिंग, Boycott Jio से क्या है कनेक्शन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved