• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स को रखा जाएगा बाहर?  

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को इसके Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 November 2025
in बिज़नेस, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के सैलरी में की बढ़ोतरी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को इसके Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे दी है। इस तीन सदस्यीय आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रंजना देसाई करेंगी। आयोग का काम केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों की समीक्षा करना होगा।

हालांकि, इस फैसले के बाद अब केंद्रीय पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स में नाराजगी बढ़ गई है, क्योंकि करीब 69 लाख पेंशनर्स को इस आयोग के दायरे से बाहर रखने की बात सामने आई है।

पेंशनर्स के बहिष्कार पर बढ़ा विवाद

केंद्रीय पेंशनर्स को बाहर रखे जाने के फैसले के विरोध में ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन ने इस मुद्दे को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है।

फेडरेशन का कहना है कि जो कर्मचारी तीन दशक से अधिक समय तक देश की सेवा कर चुके हैं, उन्हें वेतन आयोग की समीक्षा से दूर रखना अनुचित और भेदभावपूर्ण है। पत्र में AIDEF ने लिखा है कि पेंशन रीविजन पेंशनर्स का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें 8वें वेतन आयोग के ToR से बाहर रखना “नाइंसाफी” होगी।

किन कर्मचारियों की सैलरी की समीक्षा होगी

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग निम्नलिखित श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों की समीक्षा करेगा —

  • केंद्र सरकार के औद्योगिक और गैर-औद्योगिक कर्मचारी
  • ऑल इंडिया सर्विसेज से जुड़े अधिकारी
  • सशस्त्र बलों (Defence Forces) के कर्मचारी
  • केंद्र शासित प्रदेशों के अधीन कर्मचारी
  • भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग (IA&AD) के अधिकारी
  • संसद के अधिनियमों से गठित नियामक निकायों के सदस्य (RBI को छोड़कर)
  • सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी
  • केंद्र शासित प्रदेशों के अधीनस्थ न्यायिक अधिकारी

हालांकि, पेंशनधारियों को लेकर अधिसूचना में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है।

रिपोर्ट आने में लगेगा 18 महीने

सूत्रों के अनुसार, आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में करीब 18 महीने का समय लग सकता है। इसके बाद यह तय होगा कि कर्मचारियों का नया पे स्ट्रक्चर, पेंशन रीविजन और अलाउंस स्ट्रक्चर कैसा होगा।

7वें और 8वें वेतन आयोग में अंतर

कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि 7वें वेतन आयोग में पेंशन संशोधन से जुड़े प्रावधान शामिल थे, लेकिन इस बार 8वें वेतन आयोग के ToR में इसे हटा दिया गया है। यही कारण है कि रिटायर हो चुके कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी हुई है।

कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए आयोग की सिफारिशों से वेतन और भत्तों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। वहीं पेंशनर्स यह मांग कर रहे हैं कि उन्हें भी आयोग के दायरे में शामिल किया जाए ताकि महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के अनुरूप उनकी पेंशन में भी संशोधन हो सके।

यह भी पढ़ें: अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का शिकंजा, टेरर फंडिंग और मनी ट्रेल की जांच शुरू

फिलहाल सरकार की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कर्मचारी संगठनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। आने वाले महीनों में यह स्पष्ट होगा कि क्या 8वां वेतन आयोग पेंशनर्स को अपने दायरे में शामिल करेगा या नहीं।

Tags: 8th pay commission8वें वेतन आयोगTerms of Referenceपेंशनर्सवेतन आयोग
Previous Post

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का शिकंजा, टेरर फंडिंग और मनी ट्रेल की जांच शुरू

Next Post

बिहार चुनाव परिणाम से पहले RJD MLC सुनील सिंह का विवादित बयान 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट - Panchayati Times
बिज़नेस

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

27 November 2026
INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण - Panchayati Times
भारत

INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण 

27 November 2026
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव - Panchayati Times
भारत

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

27 November 2026
UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times
भारत

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

26 November 2026
26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times
जुर्म

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर - Panchayati Times
भारत

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर

26 November 2026
Next Post
बिहार चुनाव परिणाम से पहले RJD MLC सुनील सिंह का विवादित बयान - Panchayati Times

बिहार चुनाव परिणाम से पहले RJD MLC सुनील सिंह का विवादित बयान 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (612)
  • जुर्म (351)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (337)
  • बिज़नेस (314)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,870)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट - Panchayati Times

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

27 November 2026
IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान - Panchayati Times

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान

27 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved