• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

गुवाहाटी टेस्ट: गर्दन की चोट के कारण शुभमन गिल बाहर, ऋषभ पंत संभालेंगे कप्तानी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 November 2025
in खेल
0
गुवाहाटी टेस्ट: गर्दन की चोट के कारण शुभमन गिल बाहर, ऋषभ पंत संभालेंगे कप्तानी - Panchayati Times

शुभमन गिल और ऋषभ पंत

Share on FacebookShare on Twitter

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं। गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर गए और फिर अस्पताल में भर्ती कराए गए। चोट के कारण वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर पाए।

गुवाहाटी पहुंचने के बाद से ही उनके खेलने पर संदेह बना हुआ था। अब बीसीसीआई ने अपने बयान में पुष्टि कर दी है कि गिल इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे।

बीसीसीआई ने दी गिल की स्थिति पर जानकारी

बोर्ड ने बयान में बताया, “शुभमन गिल को पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट आई थी, जिसके बाद दिन का खेल खत्म होने पर उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। निगरानी में रखने के बाद उन्हें अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि 19 नवंबर को गुवाहाटी पहुंचने के बावजूद उनकी फिटनेस में सुधार नहीं हो पाया। बेहतर इलाज के लिए वे अब मुंबई जाएंगे। गिल की गैरमौजूदगी में दूसरे टेस्ट में कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।”

भारत को मिला नया कप्तान: ऋषभ पंत का पहला फुल-टाइम टेस्ट

गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला ऋषभ पंत के लिए एक नई जिम्मेदारी लेकर आएगा। भले ही उन्होंने पहले टेस्ट में गिल की चोट के बाद अस्थायी रूप से कप्तानी की थी, पर यह टेस्ट उनका पहला फुल-टाइम मैच होगा।
पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बनेंगे।

मैच का परिणाम भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि कोलकाता टेस्ट 30 रनों से हारने के बाद अब सीरीज़ बचाने की चुनौती पंत के सामने होगी। मुकाबला ड्रॉ होने पर भी भारत श्रृंखला गंवा देगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट: कब और कहाँ देखें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने मौन व्रत तोड़ते ही अपनी संपत्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान

गिल की गैरमौजूदगी में अब सबकी निगाहें ऋषभ पंत की कप्तानी और टीम की वापसी पर रहेंगी।

Tags: ऋषभ पंतगुवाहाटी टेस्टशुभमन गिल
Previous Post

प्रशांत किशोर ने मौन व्रत तोड़ते ही अपनी संपत्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान

Next Post

शिमला: दोदरा केवार में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

FIDE का बड़ा फैसला: क्लासिकल शतरंज में कम समय के मुकाबलों को मंजूरी - Panchayati Times
खेल

FIDE का बड़ा फैसला: क्लासिकल शतरंज में कम समय के मुकाबलों को मंजूरी 

13 October 2026
Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी - Panchayati Times
खेल

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी 

13 October 2026
Asian Games 2026: ईस्पोर्ट्स में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, एक भी पदक नहीं; चयन और तैयारी पर उठे सवाल - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: ईस्पोर्ट्स में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, एक भी पदक नहीं; चयन और तैयारी पर उठे सवाल

12 October 2026
चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times
खेल

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक

3 October 2026
Next Post
शिमला: दोदरा केवार में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन IFIE - Panchayati Times

शिमला: दोदरा केवार में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (593)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (328)
  • बिज़नेस (300)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,155)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

EPFO Update 2026: PF रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी - Panchayati Times

EPFO Update 2026: PF रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी 

15 October 2026
PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस - Panchayati Times

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस

15 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved