• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा,”क्या पराली ही एकमात्र कारण?”

दिल्ली–एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदूषण के लिए केवल पराली जलाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 December 2025
in कृषि समाचार, भारत
0
SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR को दी संवैधानिक मान्यता - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली–एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (1 दिसंबर 2025) को कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदूषण के लिए केवल पराली जलाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि किसानों पर निशाना साधना आसान है क्योंकि वे अदालत में अपनी बात रखने के लिए शायद ही उपस्थित होते हैं।

शीर्ष अदालत ने टिप्पणी की कि पराली तो दशकों से जलाई जा रही है, लेकिन पहले दिल्ली का AQI आज जैसी गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंचता था। कोविड-19 काल के दौरान भी पराली जलाई गई थी, फिर भी आसमान साफ दिखाई देता था। ऐसे में अन्य स्रोतों पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।

कोर्ट ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट—“अन्य कारणों से कैसे निपटा जा रहा है?”

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने लंबित एम.सी. मेहता मामले की सुनवाई के दौरान सरकार से पूछा कि प्रदूषण के अन्य प्रमुख कारणों—वाहन उत्सर्जन, निर्माण कार्य की धूल, सड़क धूल और बायोमास जलाने—को नियंत्रित करने के लिए कौन-कौन से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एश्वर्या भाटी ने अदालत को बताया कि एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने इन सभी मुद्दों पर एक्शन प्लान बनाया है। इस पर सीजेआई ने कहा,“पराली को लेकर टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन सारी जिम्मेदारी किसान पर डाल देना आसान है। हमें सभी फैक्टर्स पर बराबर ध्यान देना चाहिए।”

CJI: “कोरोना में भी पराली जली, तब हवा साफ क्यों थी?”

अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि यदि पराली ही प्रदूषण का मुख्य कारण होती, तो महामारी के दौरान हवा इतनी साफ क्यों थी? मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हाल के वर्षों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता जिस स्तर तक जा रही है, वह कई अन्य कारकों के समेकित प्रभाव का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली जैसा शहर ऐसे समय में नहीं बसाया गया था जब हर घर में कई वाहन होंगे या जनसंख्या इतनी तेजी से बढ़ेगी। इसलिए अब प्रदूषण नियंत्रण के लिए संरचनात्मक बदलावों की जरूरत है।

एक सप्ताह में मांगी शॉर्ट–टर्म और लॉन्ग–टर्म योजना

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करें, जिसमें बताया जाए कि—

  • प्रदूषण के हर स्रोत के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं
  • अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं क्या हैं
  • इन उपायों को लागू करने की समयसीमा क्या होगी

कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या ये उपाय वास्तविक रूप से लागू हो रहे हैं या केवल कागजों पर सीमित हैं।

मासिक दो बार होगी सुनवाई, अगली तारीख 10 दिसंबर

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने साफ किया कि अब दिल्ली–एनसीआर प्रदूषण के मुद्दे पर नियमित रूप से सुनवाई होगी। अदालत ने कहा कि हर महीने कम से कम दो बार इस मामले पर चर्चा की जाएगी और CAQM से भी कहा गया कि वह अपने एक्शन प्लान की प्रभावशीलता का पुनर्मूल्यांकन करे। अगली सुनवाई 10 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: दिसंबर में टैक्सपेयर्स के लिए ये अहम डेडलाइन है पास

सुप्रीम कोर्ट की यह सख्त टिप्पणी और नए निर्देश इस ओर संकेत करते हैं कि आने वाले महीनों में दिल्ली–एनसीआर के लिए प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर और अधिक जवाबदेही तय होने वाली है।

Tags: परालीप्रदूषणसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

दिसंबर में टैक्सपेयर्स के लिए ये अहम डेडलाइन है पास

Next Post

सनातनी पाकिस्तान तक छोड़कर आएंगे: संगीत सोम

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल - Panchayati Times
दुनिया

भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल 

12 June 2026
Next Post
सनातनी पाकिस्तान तक छोड़कर आएंगे: संगीत सोम - Panchayati Times

सनातनी पाकिस्तान तक छोड़कर आएंगे: संगीत सोम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (266)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved