• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

महाराष्ट्र: निकाय चुनाव के बीच नकदी का खेल उजागर 

महाराष्ट्र में 246 नगरपालिका और 42 नगरपंचायतों के लिए जारी मतदान के बीच कई मतदान केंद्रों के आसपास संदिग्ध रूप से नकदी मिलने की घटनाएँ सामने आईं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
2 December 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
महाराष्ट्र: निकाय चुनाव के बीच नकदी का खेल उजागर - Panchayati Times

महाराष्ट्र निकाय चुनाव

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र में 246 नगरपालिका और 42 नगरपंचायतों के लिए जारी मतदान के बीच चुनावी माहौल मंगलवार को उस समय गरमा गया जब राज्य के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों के आसपास संदिग्ध रूप से नकदी मिलने की घटनाएँ सामने आईं। चुनाव आयोग की सख्त निगरानी के बावजूद विभिन्न जिलों में मतदाताओं को पैसे बांटे जाने के आरोपों ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

राजुरा: बीजेपी उम्मीदवार के पिता पर नोट बांटने का आरोप

चंद्रपुर जिले की राजुरा नगरपालिका में बड़ा मामला सामने आया है। प्रभाग 4 से बीजेपी उम्मीदवार अमोल चिल्लावार के पिता और स्थानीय भाजपा नेता पांडुरंग चिल्लावार पर मतदाताओं को 500–500 रुपये के नोट बांटने का आरोप लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कांग्रेस नेता सूरज ठाकरे ने मामले की शिकायत चुनाव विभाग में की है। बताया जा रहा है कि चिल्लावार परिवार के घर के पीछे संचालित आटा चक्की के शेड से पैसे बांटे जा रहे थे।

माथेरान में 5 लाख रुपये बरामद

रायगड जिले के माथेरान नगरपालिका क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से 5 लाख रुपये की नकदी पकड़ी।
युवक का दावा है कि यह राशि होटल व्यवसाय से जुड़ी है, लेकिन पुलिस इसे चुनावी गतिविधियों से जोड़कर गंभीरता से जांच कर रही है।

अकोट में तनाव, पैसों के लेन-देन पर हाथापाई

अकोला जिले के अकोट में मतदान केंद्र के पास कथित तौर पर पैसे बांटे जाने को लेकर बीजेपी और अन्य दलों के प्रतिनिधि आमने-सामने आ गए। बस स्टैंड के पास मौजूद मतदान केंद्र के बाहर विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

विरोधी उम्मीदवारों का दावा है कि बीजेपी बूथ के बाहर मतदाताओं को पैसे दिए जा रहे थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शिंदे गुट शिवसेना की उम्मीदवार चंचल पितांबरवाले ने आरोप लगाया कि “प्रशासन की शह पर बीजेपी चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।”

खामगांव में 50 हजार रुपये और डमी बैलेट बरामद

बुलढाणा जिले के खामगांव शहर के महेबूब नगर क्षेत्र में पुलिस ने मतदान के दौरान 50 हजार रुपये की नकदी जब्त की। तीन संदिग्ध मौके से फरार हो गए। जब्त की गई रकम के साथ बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण आयलाणी की डमी मतपत्रिका भी मिली है, जिससे मामले पर और संदेह गहरा गया है।

माजलगांव में बूथ के पास ही कथित खरीद-फरोख्त, भिड़ंत में कई हिरासत में

बीड जिले के माजलगांव में मतदान के दौरान बूथ के बिलकुल पास पैसे बांटे जाने का आरोप लगा, जिसके बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद मारपीट में बदल गया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राज्यभर में बढ़ी चुनावी निगरानी

कई जिलों में नकदी बरामद होने के बाद प्रशासन और चुनाव आयोग की टीमों ने निगरानी और कड़ी कर दी है। हालांकि विभिन्न राजनीतिक दल एक-दूसरे पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं, पर सभी मामलों में जांच जारी है और चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब इस नाम से जाना जाएगा

महाराष्ट्र की इन स्थानीय निकाय चुनावों में नकदी की बरामदगी ने राजनीतिक तापमान को और गर्म करते हुए चुनावी नैतिकता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: निकाय चुनावमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र निकाय चुनाव
Previous Post

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब ‘सेवा तीर्थ’ के नाम से जाना जाएगा

Next Post

अवध ओझा ने राजनीति से लिया संन्यास, सोमनाथ भारती भड़के 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times
पंचायत

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times
पंचायत

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
Next Post
अवध ओझा ने राजनीति से लिया संन्यास, सोमनाथ भारती भड़के - Panchayati TImes

अवध ओझा ने राजनीति से लिया संन्यास, सोमनाथ भारती भड़के 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved