• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

RBI ने घटाई रेपो रेट: लोन होंगे सस्ते, जानें गोल्डीलॉक्स क्या होता है?

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 December 2025
in बिज़नेस
0
RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी कि अब रेपो रेट 5.50% से घटकर 5.25% पर आ गया है।

इस फैसले के बाद आम ग्राहकों को लोन पर कम ब्याज चुकाना पड़ेगा, जिससे EMI घटेगी और खर्चों पर दबाव कम होगा। इससे बचत बढ़ने की उम्मीद है।

अक्टूबर की पिछली MPC बैठक में दरों को यथावत रखा गया था, लेकिन लगातार दो महीनों के रिव्यू के बाद अब इस कटौती का फैसला लिया गया है।

गोल्डीलॉक्स ज़ोन की ओर बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था

पॉलिसी रिव्यू के दौरान गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि अक्टूबर 2025 की पॉलिसी के बाद से महंगाई में उल्लेखनीय नरमी देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि वर्तमान आर्थिक हालात “गोल्डीलॉक्स पीरियड” जैसे हैं—जहां विकास मज़बूत है और महंगाई नियंत्रण में बनी हुई है।

गोल्डीलॉक्स क्या है? अर्थशास्त्र में यह वह चरण होता है जब न अर्थव्यवस्था बहुत गर्म होती है (तेजी से महंगाई बढ़ने वाली), और न ही बहुत ठंडी (ग्रोथ रुकने वाली)। बल्कि विकास और महंगाई दोनों के बीच संतुलन बना रहता है।

भारत की मौजूदा स्थिति भी कुछ ऐसी ही है—ग्रोथ स्थिर है, मंदी के संकेत नहीं हैं और महंगाई भी नियंत्रण में है।

इस साल अब तक कितनी बदली रेपो रेट?

फरवरी से जून 2025 के बीच RBI कुल 100 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट घटा चुका है। इस दौरान दरें 6.5% से घटकर 5.5% पर आ गईं। अगस्त और अक्टूबर की बैठकों में दरों को यथावत रखा गया था, जबकि दिसंबर रिव्यू में फिर कटौती की गई।

रेपो रेट क्या होता है?

वह ब्याज दर है रेपो रेट, जिस पर RBI देश के बैंकों को अल्पकालिक लोन देता है।

  • रेपो रेट बढ़ने पर बैंकों के लिए RBI से कर्ज लेना महंगा होता है, जिससे ग्राहकों के लिए होम लोन, कार लोन या अन्य लोन की EMI बढ़ जाती है।
  • रेपो रेट घटने पर बैंकों की उधारी लागत कम होती है और लोगों को सस्ते कर्ज मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: जिस होटल में पुतिन रुकेंगे, उसका एक रात का किराया कितना है?  

RBI आमतौर पर रेपो रेट में बदलाव तब करता है जब महंगाई नियंत्रित करनी हो या बाजार में नकदी की स्थिति संभालनी हो।

Tags: RBIRBI गवर्नर संजय मल्होत्रागोल्डीलॉक्सरेपो रेटसंजय मल्होत्रा
Previous Post

राहुल गांधी का पुतिन से नहीं मिलने देने के आरोप पर सरकार ने दिया जवाब

Next Post

इंडिगो की 1300 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल, DGCA ने दिया बड़ा निर्देश

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम - Panchayati Times
बिज़नेस

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times
जुर्म

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

12 June 2026
बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम - Panchayati Times
बिज़नेस

सोना-चांदी में बड़ी नरमी: दिल्ली समेत कई शहरों में कीमतें फिसलीं

10 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times
बिज़नेस

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
Next Post
इंडिगो यात्रियों को देगा 10000 रुपये का वाउचर- Panchayati Times

इंडिगो की 1300 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल, DGCA ने दिया बड़ा निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved