• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

वेनेजुएला पर अमेरिका ने हमला क्यों क्या? जानें पूरी कहानी

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में हालात तेजी से गंभीर होते नजर आ रहे हैं। राजधानी काराकास समेत देश के सात अलग-अलग इलाकों में हवाई हमलों की खबर सामने आई है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 January 2026
in दुनिया
0
वेनेजुएला पर अमेरिका ने हमला क्यों क्या? जानें पूरी कहानी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में हालात तेजी से गंभीर होते नजर आ रहे हैं। राजधानी काराकास समेत देश के सात अलग-अलग इलाकों में हवाई हमलों की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम चार शहरों में रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है। वेनेजुएला सरकार ने इन हमलों के लिए अमेरिका पर आरोप लगाया है।

इन घटनाओं के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव इतना क्यों बढ़ गया है, और क्या इन हमलों के पीछे असली वजह तेल है?

कभी मजबूत थे अमेरिका-वेनेजुएला के रिश्ते

एक समय था जब अमेरिका वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता था। फरवरी 2021 में आई यूनाइटेड स्टेट्स गवर्नमेंट अकाउंटबिलिटी ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में अमेरिका हर दिन करीब 5 लाख बैरल वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदता था। यह अमेरिका के कुल कच्चे तेल आयात का लगभग 6.5 प्रतिशत था। वेनेजुएला का हैवी क्रूड ऑयल अमेरिकी रिफाइनरियों के लिए काफी अहम माना जाता था।

अचानक क्यों बदले हालात?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर सख्त रुख अपनाने के पीछे कई वजहें गिनाईं। अमेरिका का आरोप रहा है कि वेनेजुएला से ड्रग्स की तस्करी बड़े पैमाने पर अमेरिका में हो रही है और अवैध प्रवासियों की एंट्री भी बढ़ी है। इसके अलावा, मादुरो सरकार के सत्ता में आने के बाद वेनेजुएला में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होने का दावा भी अमेरिका करता रहा है।

इन कारणों के चलते अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल उद्योग पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए। अमेरिकी प्रशासन ने साफ कहा कि वह तेल को राजनीतिक दबाव के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगा।

PDVSA पर गिरे प्रतिबंधों की मार

2017 से 2019 के बीच अमेरिका ने वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। अमेरिकी कंपनियों को भी वेनेजुएला से तेल न खरीदने के निर्देश दिए गए। नतीजा यह हुआ कि 2018 में जहां अमेरिका वेनेजुएला से रोजाना लाखों बैरल तेल खरीद रहा था, वहीं 2020 तक यह आयात पूरी तरह शून्य हो गया।

चीन और रूस की ओर झुका वेनेजुएला

अमेरिका से तेल निर्यात बंद होने के बाद वेनेजुएला ने चीन, रूस और ईरान जैसे देशों की ओर रुख किया। इन देशों को रियायती दरों पर तेल बेचा गया। जानकारों का मानना है कि इसी कदम ने अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्तों में और ज्यादा कड़वाहट घोल दी।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि अमेरिका उनके देश के तेल संसाधनों पर पूरा नियंत्रण चाहता है और इसी वजह से लगातार दबाव बना रहा है।

ड्रग्स के आरोप और सैन्य कार्रवाई

अमेरिका लंबे समय से वेनेजुएला पर ड्रग्स तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप लगाता रहा है। 2018 में कई वेनेजुएला के वरिष्ठ अधिकारियों को नार्को-ट्रैफिकिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में प्रतिबंधित सूची में डाला गया। मार्च 2020 में मादुरो समेत कई शीर्ष नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए गए।

हाल के वर्षों में तनाव और बढ़ा है। सितंबर 2025 में अमेरिका ने वेनेजुएला के पास एक जहाज को निशाना बनाया, जिसे ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा बताया गया। वहीं दिसंबर 2025 में एक डॉक क्षेत्र पर ड्रोन हमले की खबर आई, जिसे अमेरिका ने ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई बताया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब 5 लाख तक आय वालों को मिलेगा मुफ्त इलाज

तेल, सत्ता और प्रभाव की जंग

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-वेनेजुएला तनाव सिर्फ ड्रग्स या लोकतंत्र तक सीमित नहीं है। असली लड़ाई तेल, उसकी सप्लाई और वैश्विक प्रभाव को लेकर है। ताजा हवाई हमलों की खबरों ने इस संघर्ष को और खतरनाक मोड़ पर ला खड़ा किया है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के रिश्ते किस दिशा में जाते हैं।

Tags: अमेरिकावेनेज़ुएलाहमला
Previous Post

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: बीजेपी-शिवसेना ने 68 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की

Next Post

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम घोषित 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर - Panchayati Times
दुनिया

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर

15 June 2026
भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल - Panchayati Times
दुनिया

भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल 

12 June 2026
ओमान तट के पास अमेरिका ने फिर किया हमला, भारतीय नाविकों को खतरों में डाला
दुनिया

ओमान तट के पास अमेरिका ने फिर किया हमला, भारतीय नाविकों को खतरों में डाला

12 June 2026
POK में बढ़ता असंतोष और मानवाधिकार मुद्दों पर भारत का बड़ा बयान  - Panchayati Times
दुनिया

ओमान तट पर लगातार हमलों से बढ़ी चिंता, भारत ने जताया विरोध

11 June 2026
लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड बनाने पर पीएम मोदी को मिला दुनियाभर के नेताओं से बधाई संदेश - Panchayati Times
दुनिया

लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड बनाने पर पीएम मोदी को मिला दुनियाभर के नेताओं से बधाई संदेश

10 June 2026
POK में बढ़ता असंतोष और मानवाधिकार मुद्दों पर भारत का बड़ा बयान  - Panchayati Times
दुनिया

POK में बढ़ता असंतोष और मानवाधिकार मुद्दों पर भारत का बड़ा बयान

9 June 2026
Next Post
श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका - Panchayati Times

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम घोषित 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved