• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

CM योगी का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेंगे इतने लाख सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों के दौरान प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 August 2026
in राज्यों से, शिक्षा / जॉब
0
यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट - Panchayati Times

सीएम योगी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह महीनों के दौरान प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। नियुक्तियां अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह किए जाने की बात कही गई है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।

हर सप्ताह होगी नियुक्तियों की प्रक्रिया

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि आने वाले छह महीनों में विभिन्न विभागों में चरणबद्ध तरीके से सरकारी नियुक्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और आरक्षण नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उनका कहना था कि योग्य उम्मीदवारों का बिना भेदभाव चयन होने से इसका सीधा लाभ प्रदेश के विकास को मिलता है।

अब तक 9.30 लाख से ज्यादा सरकारी नियुक्तियां का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के कार्यकाल में हुई सरकारी भर्तियों का भी आंकड़ा सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करा चुकी है।

सीएम ने दावा किया कि इन नियुक्तियों में पारदर्शिता बरती गई है और किसी भी भर्ती को लेकर सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता।

नियुक्तियों में पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा करना बड़ी चुनौती है। इसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने के साथ-साथ आरक्षण व्यवस्था का पालन करना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि युवाओं को बिना किसी भेदभाव के उनकी योग्यता के आधार पर अवसर मिले।

सपा सरकार पर सीएम योगी का निशाना

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली समाजवादी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता की कमी थी और भर्ती प्रक्रिया विवादों में फंस जाती थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस दौर में अभ्यर्थियों को लंबे समय तक परिणाम का इंतजार करना पड़ता था और कई मामलों में न्यायालय की ओर से रोक लग जाती थी। इससे युवाओं का समय और उम्र दोनों प्रभावित होते थे।

यह भी पढ़ें: BPSC TRE-4: परीक्षा के चरणों और निगेटिव मार्किंग पर बड़ा अपडेट

‘नकल माफिया पर होगी सख्त कार्रवाई’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने नकल माफिया और भर्ती व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का दावा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों और उनके संरक्षणकर्ताओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Tags: उत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसरकारी नौकरी
Previous Post

BPSC TRE-4: परीक्षा के चरणों और निगेटिव मार्किंग पर बड़ा अपडेट

Next Post

Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट - Panchayati Times
बिज़नेस

यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट

27 October 2026
सरपंच का चुनाव हारने पर गांव वालों ने दिए 25 लाख रुपये - Panchayati Times
पंचायत

सरपंच का चुनाव हारने पर गांव वालों ने दिए 25 लाख रुपये

26 October 2026
JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला - Panchayati Times
राज्यों से

JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

24 October 2026
Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

24 October 2026
गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर लखनऊ में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना - Panchayati Times
कृषि समाचार

गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर लखनऊ में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

23 October 2026
Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान - Panchayati Times
पंचायत

Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान 

23 October 2026
Next Post
Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला - Panchayati Times

Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (243)
  • खेल (604)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (333)
  • बिज़नेस (309)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,847)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,167)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

कजाकिस्तान में होगा 'शिक्षा में चेस' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - Panchayati Times

कजाकिस्तान में होगा ‘शिक्षा में चेस’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

27 October 2026
यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट - Panchayati Times

यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट

27 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved