• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

कांग्रेस ने जारी किया “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप, सबसे अधिक दिन उत्तर प्रदेश में रहेगी यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली भारत न्याय यात्रा का नाम बदल कर "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" कर दिया गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 January 2024
in भारत
0
कांग्रेस ने जारी किया "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का रूट मैप

कांग्रेस ने जारी किया "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का रूट मैप

Share on FacebookShare on Twitter
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली भारत न्याय यात्रा का नाम बदल कर “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” कर दिया गया है। इसके साथ ही यह यात्रा अरूचाल प्रदेश में भी जाएगी। यह यात्रा 66 दिनों में 15 राज्यों के 110 ज़िलों से गुज़रते हुए 6700 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी कवर करेगी। यह फैसला गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक में हुआ। कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप जारी किया।
बैठक में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 28 दिसंबर को नागपुर में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस की “हैं तैयार हम” रैली बहुत शानदार रही। खरगे ने याद दिलाया कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन ने 20 साल पहले 2004 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को हराया था। आज समय आ गया है कि उसी लगन, मेहनत और समर्पण भाव से हमें काम करते हुए पार्टी को आगे ले जाना होगा।
एनडीए केवल नाम मात्र का रह गया: खरगे
खरगे ने कहा कि एनडीए केवल नाम मात्र का रह गया है। जबकि इंडिया गठबंधन में जमीन से जुड़ी प्रमुख पार्टियां हैं, जिनके पास मजबूत कैडर, आधार और विचारधारा है। भाजपा अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए भावनात्मक मुद्दों को आगे कर रही है। कांग्रेस को एकजुट होकर लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर भाजपा के झूठ, फरेब और गलत बातों का मुंहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: आर्मी की भर्तियों में चयनित हुए डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को तुरंत जॉइनिंग दी जाए- कांग्रेस
पश्चिम बंगाल और बिहार के सात जिलों एवं झारखंड के 13 जिलों से गुजरेगी यह यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप जारी करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई जाने वाली 6,700 किलोमीटर लंबी यात्रा 15 राज्यों से गुजरेगी। इसकी शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से दोपहर 12 बजे होगी। यात्रा मणिपुर के चार जिलों में 107 किमी, नागालैंड के पांच जिलों में 257 किमी, असम के 17 जिलों में 833 किमी, अरुणाचल प्रदेश के एक जिला में 55 किमी, मेघालय के एक जिला में पांच किमी, पश्चिम बंगाल के सात जिलों में 523 किमी, बिहार के सात जिलों में 425 किमी, झारखंड के 13 जिलों में 804 किमी, उड़ीसा के चार जिलों में 341 किमी, छत्तीसगढ़ के सात जिलों में 536 किमी, उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में 1,074 किमी, मध्य प्रदेश के नौ जिलों में 698 किमी, राजस्थान के दो जिलों में 128 किमी, गुजरात के सात जिलों में 445 किमी और महाराष्ट्र के छह जिलों में 479 किमी कवर करेगी।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का रूट मैप

📍मणिपुर से मुंबई तक

6700 किमी | 66 दिन | 110 जिले pic.twitter.com/uSO6jGfY3i

— Congress (@INCIndia) January 4, 2024

इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर चर्चा होगी
बैठक का ब्यौरा देते हुए जयराम रमेश ने बताया कि आज की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी और राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जा रही यात्रा पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।
बस यात्रा के साथ ही पदयात्रा भी होगी
जयराम रमेश ने कहा कि ज्यादातर ये बस यात्रा है, पर रोजाना 8-9 किलोमीटर पदयात्रा भी होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के दलों, देशवासियों, संस्थाओं, सिविल सोसाइटियों को निमंत्रण देती है कि वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हों.
Tags: भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधी
Previous Post

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिजबुल के आतंकी को गिरफ्तार किया

Next Post

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तूर दाल उत्पादक किसानों के लिए NAFED और NCCF द्वारा विकसित पोर्टल का लोकार्पण किया

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times
भारत

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द

5 August 2026
संसद से पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए और सख्त - Panchayati Times
भारत

संसद से पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए और सख्त

4 August 2026
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, BJP का 31 साल पुराना गढ़ टूटा - Panchayati Times
भारत

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, BJP का 31 साल पुराना गढ़ टूटा

3 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को करेंगे Gen-Z और Gen Alpha से संवाद, मुंबई में युवाओं को देंगे संबोधन - Panchayati Times
भारत

RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को करेंगे Gen-Z और Gen Alpha से संवाद, मुंबई में युवाओं को देंगे संबोधन

3 August 2026
Next Post
अमित शाह ने तूर दाल के किसानों के लिए पोर्टल लॉन्च किया

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तूर दाल उत्पादक किसानों के लिए NAFED और NCCF द्वारा विकसित पोर्टल का लोकार्पण किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (571)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,775)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved