• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

आर्मी की भर्तियों में चयनित हुए डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को तुरंत जॉइनिंग दी जाए- कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने मंगलवार आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि अग्निपथ योजना आने से पहले आर्मी की भर्तियों में चयनित हुए डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को तुरंत जॉइनिंग दी जाए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 January 2024
in भारत
0
कांग्रेस: आर्मी में चयनित हुए युवाओं को तुरंत जॉइनिंग दी जाए

कांग्रेस: आर्मी में चयनित हुए युवाओं को तुरंत जॉइनिंग दी जाए

Share on FacebookShare on Twitter
कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने मंगलवार आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि अग्निपथ योजना आने से पहले आर्मी की भर्तियों में चयनित हुए डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को तुरंत जॉइनिंग दी जाए।
कांग्रेस नेता कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना आने से पहले करीब डेढ़ लाख से ज्यादा युवा आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में चयनित किए गए थे। लेकिन अग्निपथ योजना आने के बाद मोदी सरकार ने इनके सपनों को चूर-चूर कर दिया। चयनित होने के बावजूद भी डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को मोदी सरकार द्वारा ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया। सात हजार युवा एयरफोर्स में अपनी जॉइनिंग लेटर का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें लेटर नहीं दिया गया। इसी तरह आर्मी में ढाई हजार नर्सिंग असिस्टेंट को देश सेवा का मौका नहीं दिया गया।

कई पुराने दस्तावेज हैं, जिनमें दर्ज है कि भर्तियों में लाखों युवाओं ने भाग लिया और कई हज़ार चयनित भी हुए।

ये अपनी मांग को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले लेकिन इन बच्चों को कोई मान सम्मान नहीं मिला।

लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी जी ने इन युवाओं से मिलकर वादा किया है कि… pic.twitter.com/4XMyXdY7S8

— Congress (@INCIndia) January 2, 2024

कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि आर्मी में वर्ष 2019, 2020, 2021 में हुई तकरीबन 97 भर्तियों को रद्द कर दिया गया। जो आवेदक थे, उनसे 250 रुपए प्रति फॉर्म के लिए गए। फॉर्म फीस के नाम पर 50 लाख से ज्यादा बच्चों से तकरीबन 100 करोड़ से ज्यादा पैसा इकट्ठा किया। ये मोदी सरकार द्वारा 100 करोड़ का भर्ती घोटाला है। भर्ती फीस के नाम पर इकट्ठे किए गए 100 करोड़ से ज्यादा पैसा का देश को हिसाब दिया जाए।
सेना के पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का उल्लेख करते हुए कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि सेना के पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे जी ने खुद अपनी किताब में लिखा है कि अग्निपथ योजना सेनाओं के लिए चौंकाने वाली योजना थी। पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे के अनुसार ये उनकी मांगी हुई योजना नहीं थी।
यह भी पढ़ें: तीसरे समन के बाद भी ED के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल
कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि कई पुराने दस्तावेज हैं, जिनमें दर्ज है कि भर्तियों में लाखों युवाओं ने भाग लिया और कई हज़ार चयनित भी हुए। ये अपनी मांग को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले लेकिन इन बच्चों को कोई मान सम्मान नहीं मिला। लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी जी ने इन युवाओं से मिलकर वादा किया है कि हम सड़क से संसद तक आपकी बात को उठाएंगे और आपके साथ खड़े हैं। बिहार के चंपारण से कुछ युवा जब 1100 किमी पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे तो जननायक राहुल गांधी जी ने उनसे मुलाकात की। ये युवा अपनी जॉइनिंग को लेकर गुहार लगा रहे हैं।
कर्नल रोहित चौधरी ने बताया कि अपनी प्रताड़ना से आहत होकर 64 से ज्यादा युवाओं ने तो आत्महत्या भी कर ली। एक आरटीआई यह बताती है कि साल 2022 से मार्च 2023 तक 34 लाख युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए, लेकिन आगे ये संख्या घटकर केवल दस लाख रह गई। ये दिखाता है कि अग्निपथ योजना युवाओं को पसंद नहीं है।
कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं, सेना एवं देश की सुरक्षा प्रणाली के लिए बेहद खतरनाक और घातक है। अग्निपथ योजना से देश की सुरक्षा कमजोर होने के साथ-साथ सैनिकों की संख्या भी कम हो रही है।
Tags: अग्निपथ योजना
Previous Post

तीसरे समन के बाद भी ED के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल

Next Post

सिराज ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को 55 रनों पर समेटा, भारत की शुरुआत रही ख़राब

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर

सिराज ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को 55 रनों पर समेटा, भारत की शुरुआत रही ख़राब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved