• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

जितने केस लगाने हैं, लगा दो, मैं डरने वाला नहीं: राहुल गांधी  

असम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर वहां के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और राहुल गांधी आमने-सामने हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 January 2024
in भारत
0
जितने केस लगाने हैं, लगा दो, मैं डरने वाला नहीं: राहुल गांधी  

जितने केस लगाने हैं, लगा दो, मैं डरने वाला नहीं: राहुल गांधी  

Share on FacebookShare on Twitter
असम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर वहां के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और राहुल गांधी आमने-सामने हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार द्वारा खड़ी की जा रही तमाम बाधाओं के बावजूद असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रहा जनसमर्थन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा में यात्रा को कहीं ज्यादा जनसमर्थन देखने को मिला। यात्रा को अपना समर्थन देने के लिए उत्तरी असम के इलाक़े में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग अपने घरों से निकलकर सुबह से ही सड़कों पर जमा हो गए। आज राहुल गांधी की यात्रा असम के बारपेटा से शुरू हुई।
यात्रा के प्रति तेजी से बढ़ रहे समर्थन से उत्साहित राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोपों की धार को और तेज कर दिया। राहुल गांधी ने असम में यात्रा पर हो रहे हमलों और उनपर दर्ज मुकदमे को लेकर भी मुख्यमंत्री सरमा पर तीखा हमला बोला।
हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री: राहुल गांधी
बुधवार को यात्रा के 11वें दिन अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। मुझ पर जितने केस लगाने हैं, लगा दो, मैं डरने वाला नहीं हूं। मेरे ऊपर 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दो, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि अडानी प्रधानमंत्री मोदी जी के ख़ास दोस्त हैं। मैंने अडानी के बारे में भाषण दिया। अपने दोस्त अडानी को बचाने के लिए मेरे ऊपर केस लगा दिया गया, संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। फिर मेरा सरकारी घर ले लिया गया। जब वो घर लेने आए, मैंने खुशी से उनको चाबी दी। क्योंकि मेरा घर हिंदुस्तान के हर नागरिक के दिल में है।

हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है।

पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है।

मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो.. मैं डरने वाला नहीं हूं।

: @RahulGandhi जी

📍 असम pic.twitter.com/LvuFEVaGZv

— Congress (@INCIndia) January 24, 2024

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है। हमारी लड़ाई उनसे नहीं, उनके दिल में छिपी नफरत से है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि असम को असम का मुख्यमंत्री नहीं चला रहा, उसका रिमोट कंट्रोल दिल्ली में बैठे गृह मंत्री अमित शाह के पास है। इससे असम का अपमान हो रहा है। आरएसएस-भाजपा असम की संस्कृति, भाषा और इतिहास को मिटाना चाहते हैं। आपके पूर्वजों द्वारा दी गई शिक्षा को खत्म करना चाहते हैं। आरएसएस-भाजपा असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं, जो कांग्रेस कभी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई जी हमारे गुरु थे। जब गोगोई जी मुख्यमंत्री थे, तब जो असम चाहता था वह गोगोई जी करते थे। क्योंकि कांग्रेस चाहती है कि असम को असम से चलाया जाए और असम की संस्कृति का सम्मान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं: पीएम मोदी
मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस-भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। इसलिए कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र तक जाएगी।
Tags: भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीहिमंता बिस्वा सरमा
Previous Post

लोकसभा चुनाव: TMC के बाद AAP का पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने के फैसला

Next Post

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जन्म-शताब्दी समारोह के अवसर पर सीएम नीतीश ने साधा लालू यादव पर निशाना

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
Next Post
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्म-शताब्दी समारोह

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जन्म-शताब्दी समारोह के अवसर पर सीएम नीतीश ने साधा लालू यादव पर निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved