• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 1, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home भारत

भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लोगों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 January 2024
in धर्म
0
संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं: पीएम मोदी

संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं: पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter
पीएम मोदी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लोगों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की आप सभी को, समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं अभी गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन कंठ अवरुद्ध है। मेरा शरीर अभी भी स्पंदित है, चित्त अभी भी उस पल में लीन है।
ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है: पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है। 22 जनवरी, 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है। ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि ये एक नए कालचक्र का उद्गम है।

राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा था।

निर्माण कार्य देख देशवासियों में हर दिन एक नया विश्वास पैदा हो रहा था।

आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है।

आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है।

- पीएम @narendramodi… pic.twitter.com/HjcNapr2Xi

— BJP LIVE (@BJPLive) January 22, 2024

राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। निर्माण कार्य देख देशवासियों में हर दिन एक नया विश्वास पैदा हो रहा था। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है।
गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र, अतीत के हर दंश से हौसला लेता हुआ राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे।
प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं
मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए। आज वो कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।
भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना।
राम भारतवासियों के अंतर्मन में विराजे हुए हैं
अपने 11 दिन के व्रत-अनुष्ठान के दौरान मैंने उन स्थानों का चरणस्पर्श करने का प्रयास किया, जहां प्रभु राम के चरण पड़े थे। मेरा सौभाग्य है कि इसी पुनीत पवित्र भाव के साथ मुझे सागर से सरयू तक की यात्रा का अवसर मिला। प्रभु राम तो भारत की आत्मा के कण-कण से जुड़े हुए हैं। राम भारतवासियों के अंतर्मन में विराजे हुए हैं। हम भारत में कहीं भी किसी की अंतरात्मा को छुएंगे तो इस एकत्व की अनुभूति होगी और यही भाव सब जगह मिलेगा।
यह भी पढ़ें : ख़त्म हुआ सदियों का इंतजार, दिव्य मंदिर में विराजे रामलला, संपन्न हुआ अनुष्ठान
आज इस ऐतिहासिक समय में देश उन व्यक्तित्वों को भी याद कर रहा है, जिनके कार्य और समर्पण की वजह से आज हम ये शुभ दिन देख रहे हैं। राम के इस काम में कितने ही लोगों ने त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा करके दिखाई है। उन अनगिनत रामभक्तों के, उन अनगिनत कारसेवकों के और उन अनगिनत संत-महात्माओं के हम सब ऋणी हैं।
वो भी एक समय था जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए। रामलला के इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का भी प्रतीक है। ये निर्माण किसी आग को नहीं बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है।
मैं आज उन लोगों से आह्वान करूंगा, आइए आप महसूस कीजिये अपनी सोच पर पुनर्विचार कीजिए। राम आग नहीं है, राम ऊर्जा है। राम विवाद नहीं, राम समाधान है। राम सिर्फ हमारे नहीं, राम तो सबके हैं। ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा- भारत के उत्कर्ष का, भारत के उदय का। ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा- भव्य भारत के अभ्युदय का, विकसित भारत का।
author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: पीएम मोदीभगवान राम
Previous Post

ख़त्म हुआ सदियों का इंतजार, दिव्य मंदिर में विराजे रामलला, संपन्न हुआ अनुष्ठान

Next Post

Republic Day 2024 Quotes: गणतंत्र दिवस 2024 हिन्दी शुभकामना सन्देश

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अयोध्या: इन जगहों पर अब नहीं मिलेगा नॉनवेज, सीएम योगी का निर्देश - Panchayati Times
धर्म

अयोध्या: इन जगहों पर अब नहीं मिलेगा नॉनवेज, सीएम योगी का निर्देश

30 May 2025
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन ने की पुष्टि - Panchayati Times
दुनिया

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन ने की पुष्टि

21 April 2025
अयोध्या राम मंदिर
धर्म

Breaking: अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; शक के दायरे में ये शख्स

15 April 2025
Amarnath Yatra 2025
धर्म

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

15 April 2025
history-of-5-april-film-actress-divya-bharti-died-on-this-day
दुनिया

इतिहास के पन्नों में आज का दिन: देश-दुनिया के इतिहास में 5 अप्रैल की तारीख में क्या-क्या हुआ था?

5 April 2025
Ram Navami 2025: Tomorrow is Ram Navami, know the auspicious time of worship and the method of worship
धर्म

Ram Navami 2025: राम नवमी कल..जानें- पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन का विधान

5 April 2025
Next Post
Republic Day

Republic Day 2024 Quotes: गणतंत्र दिवस 2024 हिन्दी शुभकामना सन्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (31)
  • अजब-गजब (32)
  • ऑटोमोबाइल (16)
  • कृषि समाचार (152)
  • खेल (308)
  • जुर्म (181)
  • दुनिया (180)
  • धर्म (107)
  • नई तकनीकी (97)
  • पंचायत (140)
  • बिज़नेस (130)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (604)
  • भारत (1,849)
  • मनोरंजन (162)
  • राज्यों से (540)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (86)
  • स्वास्थ्य (68)

Recent News

Full timeline of Ankita Bhandari murder case, guest was asked to provide 'special services

अंकिता भंडारी हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन, गेस्ट को ‘विशेष सेवाएं’ देने का कहा, ना कहने पर..

31 May 2025
पूर्व विधायक पर पृथ्वीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष से मारपीट का आरोप - Panchayati Times

पूर्व विधायक पर पृथ्वीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष से मारपीट का आरोप

30 May 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved